Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

शिकारियों ने किया पुलिस पर हमला, एक सिपाही की मौत, एसओ गंभीर रूप से घायल

: पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया : इटावा जिले के भरेह इलाके में छिबरोली गांव के पास राजस्थान से आये शिकारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें भरेह थाने के सिपाही उदय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और थाना प्रभारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस टीम पर हमले की यह वारदात गुरुवार की शाम करीब 5 बजे हुई। कहा जा रहा है कि एसओ दिनेश अपने सरकारी गाड़ी से चकरनगर से भरेह के लिये जा रहे थे, बीच रास्ते में छिबराली गांव के पास एक बंदूकधारी देखने के बाद पुलिस टीम से इस को टोका तो यह भागने लगा और पुलिस टीम पर इसने और इसके साथियों ने बचने के लिये फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सिपाही उदय सिंह और एसओ दिनेश चंद्र को गोलियां लग गईं, जिसमें सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला सिपाही रमाबाई नगर के थाना नसीराबाद के कारेरामपुर का रहने वाला है।

चकरनगर कस्बे से भरेह मार्ग पर छिबरौली-कायंछी के मध्य सड़क के किनारे एक बंदूकधारी को देखकर उसे टोका। पूछताछ के दौरान ही उसके पांच-छह अन्य साथी आ गये। इन सभी के पास बंदूकें (एसबीएमएल) थीं, पुलिस ने इनके बारे में जानकारी चाही तो सभी पुलिस की ओर फायर करना शुरू कर दिया और भागने लगे। अचानक हुए इस फायरिंग के चलत पुलिस को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हमले में सिपाही 35 वर्षीय उदय प्रताप की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एसओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के जांघ में गोली लगी, वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। हमराहियों ने पहले पकड़े गए शिकारी को दबोचे रखा परन्‍तु जवाबी फायरिंग मे उसके अन्‍य साथी शिकारी भाग गए।

घायल एसओ दिनेश चंद्र को इटावा के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में देर रात उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है, जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पकड़े गये शिकारी ने अपना नाम मोहर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी शेरनपुर सवाई माधोपुर राजस्थान बताया है। जिसके कई साथी अभी भी चंबल के बीहड़ों में हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिये गश्ती अभियान तेजी से चलाये हुये है, कई थानों की पुलिस इस आपरेशन के लिये बीहड़ में उतार दी गई है।

सिपाही की मौत की घटना से अमले में हड़कंप हो गया। एसएसपी डा. अशोक कुमार राघव, सीओ चकरनगर जीराज भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसर घायल एसओ तथा सिपाहियों से पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली, पकड़े गए शिकारी से भी पूछताछ हो रही हैं। घायल एसओ को जिला अस्पताल लाया गया वहां प्राथमिक उपचार देकर मिनी पीजीआई सैफई रिफर किया गया। एसएसपी डा. अशोक कुमार राघव ने बताया कि पुलिस टीम पा हमले की वजह शिकारियों को पुलिस टीम द्वारा टोका जाना है,  टोके जाने के चलते ही शिकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इटावा से दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...