Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

दुनिया का 11वां अमीरों वाला देश भारत

नई दिल्ली: अमीरों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया के 11 वें नंबर पर पहुंच गया है। देश में लगभग 6.60 करोड़ रूपये (10 लाख डॉलर) से अधिक संपत्ति वाले 1.98 मिलिनेयर या हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (एचएनडब्ल्यूआइ) हैं। तेल की कीमतों में गिरावट और आम चुनाव के उत्साहजन परिणामों के साथ शोयर बाजार में तेजी के बीच 2014 में देश में अमीरों की संख्या में तुलनात्मक रूप से सुधार हुआ है।

       एचएनडब्ल्यू की संख्या में बढ़ोतरी 26.3 फीसदी और दौलत में वृद्धि28.2 फीसदी के मामले में भारत क्षेत्रीय और ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा फायदे में रहा है। कैपजेमिनी और आरबीसी वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से जारी वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2015 के मुताबिक, 2014 में देश में एचएनडब्ल्यूआई की संख्या 1,98,000 हो गई है। 2013 में यह आंकड़ा 1,56,000 था। रिपोर्ट कहती है कि लोकप्रिय व सुधारों को आगे बढ़ाने के पक्षधर प्रधानमंत्री के चुनाव से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। इसकी वजह से शेयर बाजार में मजबूती आई है। एमएससीआई सूचकांक 21.9 फीसदी चढ़ा है। तेल कीमतों में नरमी आने से देश को बजट घाटा कम करने में मदद मिली है। खुदरा मंहगाई की दर में काफी कमी आई है। इस वजह से भारत एशिया प्रशांत में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए एचएनडब्ल्यूआई संपदा के मामले में तीसरे पायदान पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया के शोयर बाजारों में इस दौरान 7.6 फीसदी की गिरावट आई है। इस सूची में 43,51,000 मिलिनेयर के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। जापान 24,52,000 मिलिनेयर के साथ दूसरे, जर्मनी 11,41,000 मिलिनेयर तीसरे और चीन 8,90,000 मिलिनेयर चौथे स्थान पर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...