Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

नाइजीरिया में 5 महीनों में 5 लाख बच्चों का हुआ पलायन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ़) का कहना है कि इस्लामिक गुट बोको हराम के कारण नाइजीरिया में कम से कम पाँच लाख बच्चों को पलायन करना पड़ा है। यह केवल पिछले पाँच महीनों के आंकड़े हैं। यूनिसेफ़ का कहना है कि नाइजीरिया और इसके पड़ोसी देशों से विस्थापित होने वाले बच्चों की संख्या 14 लाख तक पहुंच गई है। कई हज़ार बच्चे कुपोषण के शिकार हैं जबकि कुछ राहत शिविरों में हैजा का संक्रमण से पीड़ित है।

        यूनिसेफ़ के मुताबिक केवल उत्तरी नाइजीरिया में क़रीब 12 लाख बच्चे घर छोड़ कर भागने को बाध्य हुए हैं। इनमें से आधे से अधिक पाँच साल से कम उम्र के हैं। कैमरून, चाड और नीजेर से 2,65,000 बच्चे विस्थापित हुए हैं। नाइजीरिया में इन अंदरुनी इलाकों में मदद पहुंचाना बेहद मुश्किल है। हालांकि सेना ने बोको हराम के कब्ज़े से आख़िरी कुछ शहरों को मुक्त कर लिए हैं लेकिन विस्थापित हुए लोग अभी भी अपने घरों में लौटना नहीं चाहते। इलाके से बाहर निकाले जाने के बाद बोको हराम के चरमपंथियों ने गुरिल्ला युद्ध के तरीकों को अपनाया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...