Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

उखाड़ दी दलित की मूंछे और पिला दी शराब

देश में दलितों पर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है. हालिया मामले में फसल काटने से इंकार करने पर उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दलित किसान की न सिर्फ जूतों से पिटाई की गई बल्कि उसे जूते में पेशाब तक पिलाई गई. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय पुलिस अधिकारी को लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है. 

आपको बताते हैं कि पूरा मामला है क्या. बदायूं के थाना हजरतपुर इलाके के आजमपुर गांव के सीताराम बाल्मीकि अपनी गेंहू की फसल काट रहा था. आरोपी विजय सिंह, पिंकू, विक्रम सिंह और सोमपाल ने कहा कि वह पहले उनकी फसल काटे. तब पीड़ित ने पहले आरोपियों का काम करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद आरोपियों ने उसे न सिर्फ मारा बल्कि  उसकी मूंछ उखाड़कर उसे जूते में पेशाब पीने पर मजबूर कर दिया.

इस पर पीड़ित के घर वालों ने 100 नंबर डायल कर तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया. जिसके बाद डायल 100 की टीम मौके पर गई और कार्यवाही करके लौट आई.  इसके कुछ देर बाद पीड़ित की पत्नी ने फिर कॉल की और बताया कि उनके साथ मारपीट की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को कब्जे में लिया. मामले में आईपीसी की धाराएं और दलित एक्ट के सेक्शन्स लगाए गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...