Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

main

जम्मू कश्मीर के नए डिप्टी सीएम को कठुवा रेप लगती है छोटी मोटी बात

जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती सरकार में निर्मल सिंह की जगह नए उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने शपथ ली. शपथ लेने के महज एक घंटे में ही विवादास्पद बयान देकर गुप्ता ने मीडिया की सारी सुर्खियां भी बंटोर ली. अपने इस बयान में इस नए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कठुवा रेप मामला एक मामूली बात है और इसे ज़्यादा महत्व देने की ज़रूरत नहीं है.

गुप्ता ने आगे कहा कि यह एक छोटी सी बात है. ऐसी घटना दोबारा नहीं हो इस पर हमें विचार करना चाहिए. उस बच्ची को न्याय मिले. उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस केस को हम इतना भाव देंगे तो यह ठीक नहीं है. गौरतलब है कि सोमवार को गुप्ता समेत अन्य कई लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार रात में इस्तीफा दे दिया था.

किस किस ने ली शपथ – 

भाजपा से पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया और सांबा के विधायक दविंदर कुमार मान्याल के अलावा पीडीपी से पुलवामा के विधायक मोहम्मद खलील बांद और सोनवर के विधायक मोहम्मद अशरफ मीर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...