Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

‘#खूनी_व्यापम’ ट्विटर पर टाप ट्रेंडिंग में सबसे उपर, CM शिवराज की भूमिका पर उठे सवाल

व्यापम घोटाले पर राजनीति गरमाने के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के ट्वीट के कारण ‘#खूनी_व्यापम’ टॉप ट्रेंडिंग में सबसे ऊपर है। लोग इसके जरिए मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांग रहे हैं। देश के सबसे बड़े रोजगार घोटाले (व्यापम) की कवरेज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जांन गवाने वाले टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के बाद कांग्रेस ने इस घोटाले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि व्यापम घोटाले में शिवराज सिंह चौहान की भूमिका की जांच कौन करेगा? यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। चाको ने कहा कि व्यापम घोटाला देश के इतिहास का सबसे भयावह स्कैम है।

गौरतलब है कि अक्षय सिंह की शनिवार को झाबुआ के मेघनगर में उस समय तबीयत बिगड़ी गई थी, जब वे व्यापम घोटाले की संदिग्ध आरोपी नम्रता के परिजनों का साक्षात्कार ले रहे थे। नम्रता का शव संदिग्ध हालत में मिला था। अक्षय को मेघनगर के सरकारी व निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें गुजरात के दाहोद स्थित अस्पताल स्थांतरित कर दिया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

व्यापमं घोटाले की जांच कर रहे टीवी चैनल के पत्रकार की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों के अलावा मीडिया संगठनों और सामाजिक संगठनों के निशाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी भाजपा सरकार आ गई है। पत्रकार की मौत को बेशक सामान्य मौत बताया जा रहा है लेकिन लोग इसके पीछे व्यापमं घोटाले से जुड़ी किसी बड़ी साजिश की संभावना देख रहे हैं। मामले में बवाल मचने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान खुद सामने आए और पत्रकार अक्षय की मौत की एसआईटी से जांच कराने की सिफारिश की बात कही। इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर वो असहज दिखाई दिए, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने दावा किया कि सरकार की ईमानदारी और सख्ती से ही व्यापमं घोटाले की सच्चाई सामने आई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...