Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

main

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति से मिले भारतीय प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा आज शुरू हो गई. चीन पहुंचने के बाद उन्होंने वहां के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के मुलाक़ात की. जिंगपिंग ने वुहान के हूबेई प्रोविंशियल म्यूजियम में मोदी का स्वागत किया. हालांकि दोनों की देश इसे एक अनौपचारिक मुलाकात बता रहे हैं लेकिन इस मुलाकात में दोनों देशों के प्रतिनिधियों समेत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी मौजूद रहे. 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कुल 24 घंटों में मोदी और जिंगपिंग का 6 बार एक दूसरे से सामना होगा. इसके बावजूद फिलहाल यह तय किया गया है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच न तो कोई समझौता होगा और न ही कोई संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि डोकलाम में 72 दिनों तक चले सैन्य गतिरोध के चलते दोनों देशों के बीच सैन्य अविश्वास काफी बढ़ गया है और इस बैठक से उस तनाव को कम करने में काफी मदद मिलेगी. गौरतलब है कि इस सम्मेलन को ‘दिल से दिल को जोड़ने वाली पहल’ करार दिया जा रहा है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के कुछ अति विवादास्पद मुद्दों पर सहमति की राह खोजना है.

साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी की यह चौथी चीन यात्रा है। इसके बाद वह 9 और 10 जून को क्विंगदाओ शहर में होने जा रहे एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन जा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...