Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

आंध्र प्रदेश: किसानों के लिए किया गया गोदावरी और कृष्णा नदी का संगम

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश ने अपनी दो बड़ी नदियों गोदावरी और कृष्णा को जोड़ने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इसे कृष्णा डेल्टा के किसानों के लिए वरदान के तौर पर देखा जा रहा है जो पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। नदियों के जोड़े जाने से गोदावरी नदी का करीब 80 टीएमसी पानी एक नहर के जरिए कृष्णा में ले जाया जाएगा। इन दोनों नदियों को जोड़े जाने का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया। कृष्णा और गुंटूर जिलों में पानी की घोर कमी का सामना कर किसानों के लिए यह कदम बहुत लाभकारी माना जा रहा है।

      दरअसल कर्नाटक द्वारा अलमाटी बांध की उंचाई बढ़ाए जाने से इन जिलों को परेशानी हो रही थी। उत्तर कर्नाटक में अलमाटी बांध कृष्णा नदी पर एक पनबिजली परियोजना है जो जुलाई 2005 में पूरी हुई थी। एक सितंबर से सरकार परीक्षण कर रही है जिसके तहत पानी गोदावरी की तदीपुदी लिफ्ट सिंचाई परियोजना से नहर में डाला जा रहा है। यह परियोजना खास मायने रखती है क्योंकि गोदावरी का करीब 3,000 टीएमसी पानी हर साल बह कर बंगाल की खाड़ी में चला जाता था और किसी काम नहीं आता था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...