Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

खुद कार खरीदने की जगह अब ओला उबर लेना पसंद करने लगे हैं लोग

जहां एक समय लोग कार खरीदना शान की बात मानते थे, अब वहीं लोग मोबाइल एप से बुक होने वाली टैक्सियों को प्राथमिकता देने लगे हैं. लोगों का मानना है कि यह रेडियो कैब और मोबाइल एप वाली टैक्सियां अधिक सुविधाजनक तो होती ही है, साथ ही काफी सस्ती भी रहती है. यह खुलासा हुआ है, एक हालिया अध्ययन में. 

इस अध्ययन में एक हजार लोगों को शामिल किया गया था.  इनमें से करीब 72 फीसदी लोग कार खरीदने के अपने निर्णय में देरी कर रहे हैं जबकि 88 फीसदी लोगों का मानना है कि कैब एग्रीगेटर का उपयोग कार खरीदने से ज्यादा सस्ता है, वहीं 86 फीसदी लोगों को लगता है कि कैब की सवारी ज्यादा सुविधाजनक है. यह अध्ययन कैंटर मिलवर्ड ब्राउन ने किया.

इस अध्ययन में मेट्रो सिटी जैसे के साथ नागपुर, जयपुर और कोयम्बटूर जैसे टियर टू शहरों को भी शामिल किया गया. सर्वे में ऐसे ही लोगों को शामिल किया गया, जिनके पास या तो कार है या वे अगले छह महीनों में कार खरीदने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...