Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिजनेस

भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी “पत्रकारिता कोश” का 12वाँ अंक लोकार्पित

भगवान विष्णु के 12वें अवतार थे श्रीराम। राशियों की संख्या 12 होती है। 12 महीनों से ऋतु चक्र पूरा होता है और यह “पत्रकारिता कोश” का 12वाँ अंक है जिसमें मीडिया जगत की संपूर्ण जानकारी समाहित है। यह उद्गार मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष तथा गरवारे इंस्टीट्यूट में पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ. रामजी तिवारी ने व्यक्त किए। वह अथक सेवा संघ द्वारा घाटकोपर में आयोजित पत्रकारिता कोश-2012 के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यह कोश भारतीय मीडिया के बारे में पूरी सूचना व जानकारी मुहैया कराकर देश को जोड़ने का काम कर रहा है और इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।

<p>भगवान विष्णु के 12वें अवतार थे श्रीराम। राशियों की संख्या 12 होती है। 12 महीनों से ऋतु चक्र पूरा होता है और यह "पत्रकारिता कोश" का 12वाँ अंक है जिसमें मीडिया जगत की संपूर्ण जानकारी समाहित है। यह उद्गार मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष तथा गरवारे इंस्टीट्यूट में पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ. रामजी तिवारी ने व्यक्त किए। वह अथक सेवा संघ द्वारा घाटकोपर में आयोजित पत्रकारिता कोश-2012 के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यह कोश भारतीय मीडिया के बारे में पूरी सूचना व जानकारी मुहैया कराकर देश को जोड़ने का काम कर रहा है और इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।

भगवान विष्णु के 12वें अवतार थे श्रीराम। राशियों की संख्या 12 होती है। 12 महीनों से ऋतु चक्र पूरा होता है और यह “पत्रकारिता कोश” का 12वाँ अंक है जिसमें मीडिया जगत की संपूर्ण जानकारी समाहित है। यह उद्गार मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष तथा गरवारे इंस्टीट्यूट में पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ. रामजी तिवारी ने व्यक्त किए। वह अथक सेवा संघ द्वारा घाटकोपर में आयोजित पत्रकारिता कोश-2012 के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यह कोश भारतीय मीडिया के बारे में पूरी सूचना व जानकारी मुहैया कराकर देश को जोड़ने का काम कर रहा है और इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।

समारोह अध्यक्ष व दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल ने कहा कि “पत्रकारिता कोश” की प्रसिद्धि देश के गली-कूचे तक फैल चुकी है और अब इसकी गूंज विदेशों में भी पहुंचने लगी है। इस कोश ने पहले अंक से लेकर अब तक के 12 वर्षों में लगभग 600 फीसदी की वृद्धि दिखाई है जिससे मीडिया के लोकतंत्रीकरण का पता चलता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने भी आम आदमी की ताकत को तेज किया है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भोजपुरी साहित्यकार डॉ. आशारानी लाल के भोजपुरी कथा संग्रह “सितली” के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। डॉ. रामजी तिवारी ने “सितली” पर विशेष वक्तव्य के तहत कहा कि “सितली” के जरिए लेखिका ने नारी की सबलता को आवाज देते हुए भोजपुरी समाज के दुख दर्द को पाठकों के सामने लाया है। प्रेम शुक्ल ने कहा कि सिद्धहस्त लेखिका डॉ. आशा रानी लाल ने “सितली” में नारी हृदय की संवेदनाओं का परचम लहराया गया है और इसीलिए स्वानंद प्रकाशन को इसके द्वितीय संस्करण का प्रकाशक बनने का गर्व है।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। रवि यादव की सरस्वती वंदना के बाद काव्य रंग में गीतेश गीत, डॉ. मुकेश गौतम, डॉ. रजनीकांत मिश्र, सुरेश मिश्र व रास बिहारी पांडेय ने काव्य पाठ किया। स्टार न्यूज के सीनियर एडीटर जीतेंद्र दीक्षित ने कहा कि “पत्रकारिता कोश” में सटीक, सही व अपडेटेड जानकारी है। यह समस्त मीडिया कर्मियों से संपर्क के रूप में काफी उपयोगी है। निर्भय पथिक के संपादक अश्विनी कुमार मिश्र ने कहा कि आज का मीडिया पांचवें स्तंभ के रूप में सुपरिचित हो रहा है लेकिन पत्रकारिता में और भी जिद्दीपन लाने की जरूरत है। बिजनेस भास्कर के कंसल्टिंग एडीटर पी. अजय कुमार ने पत्रकारिता की यात्रा सुगमतापूर्वक चलाने के लिए लोगों से फेस बुक, ट्विटर में रूचि लेने के साथ-साथ अखबार और पत्रिकाओं का भी अध्ययन करने की अपील की। इस अवसर पर हिंदी विद्या प्रचार समिति के मंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान के राजभाषा अधिकारी व कवि सुरेश चंद्र जैन, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के सहायक निदेशक (राजभाषा) कलीम उल्लाह खान, कौमी फरमान पत्रिका के संपादक रईस खान, बिजनेस स्टैंडर्ड के प्रधान संवाददाता सुशील मिश्र, नवभारत के राजनीतिक संवाददाता सुरेंद्र मिश्र, हमलोग संस्था के अध्यक्ष एड. विजय सिंह आदि सहित अनेक पत्रकार व साहित्यकार मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही, अखिलेश कुमार मिश्र, दयाशंकर पांडेय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अरबिंद तिवारी, अक्रॉस मुंबई के संपादक संजय खिमेश्रा, दोपहर का सामना के संवाददाता श्रीश उपाध्याय, पुष्पराज मिश्र, शेषनारायण त्रिपाठी, रविन्द्र मिश्रा, नागेंद्र शुक्ल, पूर्ण विराम व एकता चक्र के संपादक यार मोहम्मद खान, बॉलीवुड ब्लॉग के संपादक मनोज यादव, मीडिया समाचार के संपादक पवन दुबे, लेखक सलाम उसमान शेख, निडर राही के संपादक पप्पू वर्मा, टाइम्स ऑफ ठाणे के संपादक दिनेश वर्मा, यशोहिन्द के संपादक दीपक वर्मा, उर्दू चैनल के संपादक कमर सिद्दीकी, विकलांग की पुकार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी, विद्युत ध्वनि के संपादक राकेश मणि तिवारी, आजका दौर के संपादक श्याम सुंदर शर्मा, लेखिका मधुलता अरोड़ा, पत्रकार लक्ष्मी यादव, जनखुलासा के संपादक सौदागर जाधव, संवाद शक्ति के संपादक पवन तिवारी, हिन्दुस्तान की आवाज के संपादक मुक़ीम शेख, जगत प्रहरी के प्रबंध संपादक मुश्ताक खान, तेजस्वी दुनिया के संपादक महेश शर्मा, निर्भय पथिक के संवाददाता सुरेंद्र दुबे, हमारा महानगर के संवाददाता हरिश्चंद्र पाठक, मुंब्रा दर्पण समाचार के संवाददाता लहिरी मियाँ, ज्योतिषि लेखक आचार्य पवन त्रिपाठी, मजमूए-सदाक़त के सहायक संपादक सैयद फरमान अली, वरिष्ठ पत्रकार सैयद मुमताज रिज़्वी, पत्रकार किशोर पणिकर, समाजसेवी अरूण सिंह, कवि अनिल त्रिपाठी कड़क, दुर्गा वाहिनी महिला संगठन की अध्यक्षा व ज्वलंत समाचार की संपादक मीता सिंह के अलावा साहित्य, पत्रकारिता  व कला जगत से संबद्ध अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में “पत्रकारिता कोश” के संपादक आफताब आलम तथा “सितली” की रचनाकार डॉ. आशा रानी लाल ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अथक सेवा संघ के अध्यक्ष अनिल गलगली ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनंत श्रीमाली ने किया जबकि आभार प्रदर्शन  पत्रकारिता कोश के सहायक संपादक राजेश विक्रांत ने किया।

You May Also Like

Uncategorized

मुंबई : लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने फिल्‍म अभिनेता जॉन अब्राहम को 15 दिनों की जेल की सजा...

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

Advertisement