Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

UP News: लगातार दो दिनों से सगी बहनों पर शोहदे कर रहे हैं हमला, पुलिस बनी मौन

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले से छेड़खानी का एक मामला उजागर हुआ है, यहां पर मेहड़ापुरवा मोहल्ले के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हमला करने वाले कोई और नहीं, बल्कि रोज छेड़खानी और फब्तियां कसने वाले शोहदे हैं।

जानिए पूरा मामला

देवरिया शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक महिला अपने दिव्यांग पति और दो बेटियों के साथ रहती है। महिला की दोनों बेटियां पढ़ने जाती हैं। इसी दौरान कॉलोनी का एक युवक उन दोनों को रोज छेड़ता है और फब्तियां कसता है। जब महिला और बेटियों ने इसका विरोध किया तो वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन लोगों को मारा पीटा और धमकी दिया। महिला ने जब इसकी शिकायत कोतवाली में की तो शोहदा पुलिस के सामने भी महिला और बेटियों को गाली देने लगा।

पुलिस नहीं कर रही है उचित कार्यवाही

पुलिस के सामने ही शोहदे द्वारा गली देने पर भी पुलिस मौन साधी रही, और कोई उचित कार्यवाही नहीं की। इससे शोहदों का मनोबल और बढ़ गया और शोहदा दूसरे दिन भी चाकू लेकर महिला और उसकी बेटियों को दौड़ा लिया और मारा पीटा।

नकली किन्नर का वेष बना करता है छेड़खानी

महिला ने कहा की शोहदा नकली किन्नर का वेष बनाकर मेरी बेटियों के साथ छेड़खानी करता है, जिसके कारण मैंने उन दोनों को स्कूल जाने से मना कर दिया है। मन भयभीत रहता है। शोहदा युवक आए दिन धमकी देता है और छेड़खानी करता है। शोहदे का पूरा परिवार अपराधी है। अभी हाल ही में उसका एक भाई जेल से छूटकर आया है। महिला ने कहा कि, में हैरान तब रह गई जब शोहदा पुलिस के सामने भी मुझे अपशब्द कहा और गाली दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...