Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

अब हवाई जहाज से भी कर सकेंगे मोबाइल कॉल

अब तक आपने जब भी हवाई यात्रा की होगी एयर होस्टेस ने आपको अपना मोबाइल बंद करने या उसे फ्लाइट मोड में डालने के लिए कहा होगा. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब आप फ्लाइट के अंदर से न सिर्फ कॉल कर सकेंगे बल्कि इंटरनेट का भी प्रयोग कर सकेंगे. इसकी वजह है कि टेलीकॉम कमीशन ने भारत में घरेलू और अंतराष्ट्रीय फ्लाइट के दौरान मोबाइल फोन उपयोग करने के प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी दे दी है. 

तो अब तीन से चार महीनों में बिना किसी दिक्कत के आप आराम में हवाई जहाज में भी अपने फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे. टेलीकॉम रेग्युलेटर ट्राई के सुझाव के मुताबिक़ एक बार एयरक्राफ्ट 3000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाए तो आप आसानी से अपने फोन का प्रयोग कर सकेंगे. भारतीय एयरलाइंस कंपनियां इस कदम से विदेशी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगी. गौरतलब है कि दुनिया की करीब 30 एयरलाइनें फ्लाइट में कॉल और इंटरनेट की सुविधा देती हैं.

भारतीय एयरलाइनों को अपने विमानों में यह सुविधा देने के लिए निर्धारित फीस चुका कर लाइसेंस लेना होगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...