कहते हैं कि भाषाएं कभी बंधक नहीं होती हैं, अपनी भाषा, अपने लोग सबको अच्छे लगते हैं. मोबाइल के साथ भी कुछ ऐसा ही है, इंग्लिश में तो एसएमएस सभी भेजते हैं, अगर आप अपनी भाषा में भेज सकें तो बात कुछ और होगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाता. पर अब ऐसा सम्भव हो पाया है पाणिनि की पैड की मदद से. ‘पाणिनि कीपैड’ इस सॉफ्टवेयर की मदद से अब आप अपने मोबाइल से हिन्दी, बंगाली, तेलुगू, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी (गुरुमुखी), असमिया या किसी अन्य भाषा में भी संदेश भेज सकते हैं. इस तकनीक को विकसित किया है नोएडा की एक कम्पनी ‘लूना एर्गोनोमिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने.
आज के समय में मोबाइल की पहुँच आम आदमी की जेब तक है लेकिन मोबाइल पर अपनी भाषा लिखने के लिये कोई भी तकनीक नहीं है. पाणिनि कीपैड का निर्माण क्षेत्रीय भाषाओं की विरासत को संजोकर रखने में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह तकनीक शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य क्षेत्रों में बहुत उपयोगी साबित होगी. यह तकनीक सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा मे एक नया कदम है. यह तकनीक अब तक उपलब्ध सभी तकनीकों से अलग है, इस में किसी प्रकार की डिक्शनरी का उपयोग नहीं किया गया है. अतः आप कोई भी डिक्शनरी/नॉन डिक्शनरी शब्द आसानी से लिख सकते हैं.
इस सॉफ्टवेयर को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि कोई भी आदमी इसे आसानी से उपयोग कर सकता है. इस सॉफ्टवेयर को मोबाइल पर डालने के बाद आपको अक्षर अपने मोबाइल स्क्रीन पर दिखायी देंगे, जिस से कि आपके मोबाइल कीपैड पर अक्षरों के छपे होने की ज़रूरत नही है, जिस भाषा में आप लिखना चाहते हैं उस भाषा को सेलेक्ट करने पर अक्षर आपके स्क्रीन पर दिखायी देंगे. जिस अक्षर को आप लिखना चाहते है उसे स्क्रीन पर देखे और उस पर छपे नम्बर को मोबाइल कीपैड पर दबाये. यदि कोई अक्षर आपको नहीं मिलता है तो अगली लिस्ट बटन दबाने से बाकी अक्षर स्क्रीन पर आ जायेंगे.
इसकी मदद से आप किसी भी भाषा मे टाइप करके उसे किसी दूसरी भाषा मे बदल सकते हैं, जैसे- आप अपना हिन्दी में टाइप करके उसे पंजाबी में बदलकर भेज सकते हैं. ऐसी बहुत सारी खूबियों से भरपूर इस सॉफ्टवेयर को आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं. यदि आपका मोबाइल जावा सपोर्टेड है तो इस सॉफ्टवेर को आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर इन्स्टाल कर सकते है.
डाउनलोड कैसे करे-
जीपीआरएस द्वारा :- यदि आपके मोबाइल में इंटरनेट चलता है तो यह सॉफ्टवेयर आप वेबसाइट www.PaniniKeypad.com से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. यदि आपको डाउनलोड करने मे कोई समस्या होती है तो आप अपने मोबाइल के मैसेज बाक्स मे जाकर DL टाइप करें और 9958025050 पर भेज दें. हमारे सर्वर से आपके मोबाइल पर डाउनलोड लिंक आ जायेगा, जिसकी मदद से आप डाउनलोड कर सकते हैं.
कम्प्यूटर द्वारा :- पाणिनि कीपैड सॉफ्टवेयर को आप वेबसाइट www.PaniniKeypad.com से डाउनलोड करके अपने कम्प्यूटर पर सेव करें और मेमोरी कार्ड रीडर तथा डेटाकेबल के माध्यम से अपने मोबाइल मे ट्रांसफर कर सकते हैं.

