Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

अयोध्‍या से जुड़ी खबरों की खबर लेगा जेयूसीएस

: उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली के जनमाध्‍यमों की होगी मानिटरिंग : जर्नलिस्ट यूनियन फॉर सिविल सोसाइटी ने निर्णय लिया है कि अयोध्या मसले पर आ रहे न्यायालय के फैसले पर खबरों की मानिटरिंग की जाएगी। पिछले दिनों से जैसे-जैसे फैसले की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रायोजित रुप से सांप्रदायिक खबरों को परोसने की कवायद तेज हो गयी है। खबरों की यह मानिटरिंग मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के जनमाध्यमों की होगी। जेयूसीएस ने मीडियाकर्मियों से अपील की है कि इस दौरान वे खबरों को प्रसारित करते समय विशेष सतर्कता बरतें। सूत्रों से जुड़ी खबरों को प्रसारित करते समय संस्थान खबर देने वाले व्यक्ति की बाई लाइन लगाएं। जिससे यह शिनाख्त आसान हो जाए कि खबर कहां से दी जा रही है या लायी जा रही है।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को ऐसी खबरों पर तत्काल लगाम लगाने की जरुरत है, जिससे एक बार फिर 92 की तरह पत्रकारिता पर कलंक न लगे और जो दोषी हों उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाय। जेयूसीएस इस दौरान खबरों की मानिटरिंग रिपोर्ट से प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को नियमित अवगत कराएगा। जेयूसीएस ने कहा कि इस मानिटरिंग को अभी से शुरु करने की इसलिए आवश्यकता हुयी ताकि कोई सांप्रदायिक घटना न हो सके। पिछले कुछ दशकों में देखा गया है कि जनमाध्यमों द्वारा भ्रामक और प्रायोजित खबरों के संजाल ने देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा कराकर हजारों-हजार मासूम निर्दोषों का नरसंहार करवाया। जेयूसीएस बुद्धिजीवी समाज से भी अपील करता है कि वो ऐसे किसी भी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में न जाएं जहां से सांप्रदायिकता हो बढ़ावा मिल सकता है। यहां जेयूसीएस इस मुद्दे पर सहमत तमाम बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकताओं से अपील करता है कि उनकी निगाह से ऐसी खबरें गुजरें तो वे जेयूसीएस को अवगत कराएं।

राजीव यादव की रिपोर्ट. राजीव जेयूसीएस से जुड़े हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...