Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य जगत

एक हुंकार, अन्ना हजारे की समर्थन में- …कब तलक खामोश रहोगे

हाथ खोलो, घर से निकलो, कब तलक खामोश रहोगे
बात अपनी अब तो कह दो, कब तलक खामोश रहोगे
बढ़ के अपना मांग लो हक़, किस बात का है खौफ तुमको
कब तलक मिमयाते रहोगे, कब तलक खामोश रहोगे ..

हाथ खोलो, घर से निकलो, कब तलक खामोश रहोगे
बात अपनी अब तो कह दो, कब तलक खामोश रहोगे
बढ़ के अपना मांग लो हक़, किस बात का है खौफ तुमको
कब तलक मिमयाते रहोगे, कब तलक खामोश रहोगे ..

ख़ुद ज़हर पीकर भला क्यों, हम दूध सांपों को पिलायें
क्यों भूखे रखकर अपने बच्चें, रोटी सियासत को खिलाएं
दब के हुकुमत से रहें क्यों, हम ही जब सरकार बनाएं
सरकार है आवाम की, फिर क्यों वो आवाम को सताएं
ज़ुल्म कब तलक सहते रहोगे, कब तलक खामोश रहोगे
हाथ खोलो, घर से निकलो, कब तलक खामोश रहोगे…

पैदा होने से मरण तक, तुम बांटते रहना बस रिश्वत
पढाई-लिखाई, और कमाई कब तलक समझोगे किस्मत
हक़ की तरह हक़ को मांगो, भीख मत तुम समझो हज़रत
वरना इन दुर्योधन के हाथों बच ना सकेगी घर की अस्मत
अब तो तुम गांडीव उठा लो, कब तलक खामोश रहोगे
हाथ खोलो, घर से निकलो, कब तलक खामोश रहोगे…

हक़ है तुम्हें ये पूछने का, रंक से बने तुम कैसे राजा
ग़र है कोई आसान रस्ता, तो मन्त्र वो सबको बता जा
या मान लो फिर सिर झुकाकर, जम्हूरियत शर्मिंदा की है
तुमने ही उनसे रहज़नी की बना रहनुमा जिन्होंने नवाज़ा
पकड़ गिरेबाँ पूछ लो आज, कब तलक खामोश रहोगे
हाथ खोलो, घर से निकलो, कब तलक खामोश रहोगे…

आज फिर एक गांधी अपने घर से पैदल चल दिया है
फिर अपना जीवन आज उसने नाम वतन के कर दिया है
एक रौशनी की आस में तूफ़ान से “दीपक” लड़ लिया है
अब सम्भलों अंधेरों तुमने पहन सफेदी बहुत छल क्या है
लेकर मशाल उतरो सड़क पे, कब तलक खामोश रहोगे
हाथ खोलो, घर से निकलो, कब तलक खामोश रहोगे…

इस कविता के लेखक कवि दीपक शर्मा हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...