सितारे अनगिनत है अम्बर में,
चाँद को खोजना कठिन नही है !
हीरे बहुत है जमी पर,
कोहिनूर को पाना नामुमकिन नही है !
जीव बहुत है दुनिया में,
आत्मा का दर्शन असंभव नही है !
संघर्ष बहुत है जीवन में,
मंजिल को पाना कठिन नही है !
पथरीली डगर है जिन्दगी की,
सामंजस्य रखना नामुमकिन नही है !
मंजू डागर पत्रकार हैं और चंडीगढ़ में एक न्यूज चैनल के लिए कार्यरत हैं। उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

