Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजनीति-सरकार

किसान का दर्द भी समझिए नीता जी

: किसी राजनैतिक दल ने किसान की आत्‍महत्‍या पर नहीं खोला मुंह : सिवनी जिले के इतिहास का काला अध्याय है सिवनी विधानसभा के ग्राम थांवरी के एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या। यह आत्महत्या किस कारण से की गई है, इसके पीछे तर्क-कुतर्क जमकर हो रहे हैं। सियासी दल के नुमाईंदे आपस में इसे लेकर राजनैतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। सिवनी की विधायिका और पूर्व संसद सदस्य श्रीमती नीता पटेरिया ने इस मामले में यह कहकर परिवारजनों को ढांढस बंधाने के बजाए उनका माखौल उडाया है कि मृतक राकेश संपन्न किसान था। सांसद जैसे जिम्मेदार पद पर पांच साल रहने के बाद विधानसभा के गलियारों में विचरण करने वाली श्रीमती नीता पटेरिया को शायद यह भान नहीं रहा होगा कि जब पाला के मुआवजे की बात आई तो प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी ने भी अपने खेत में लगी फसल के लिए भी मुआवजा चाहा है। क्या राकेश साहनी को मुआवजा मिलना उचित है। जो राज्य सरकार का प्रशासनिक मुखिया रहा हो, जिसको पेंशन के तौर पर हजारों रूपए मिल रहे हों वह क्या पाला से क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा लेने का पात्र है, और अगर है तो फिर गरीब गुरबे किसानों को आखिर मुआवजा क्यों नहीं मिल पा रहा है।

: किसी राजनैतिक दल ने किसान की आत्‍महत्‍या पर नहीं खोला मुंह : सिवनी जिले के इतिहास का काला अध्याय है सिवनी विधानसभा के ग्राम थांवरी के एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या। यह आत्महत्या किस कारण से की गई है, इसके पीछे तर्क-कुतर्क जमकर हो रहे हैं। सियासी दल के नुमाईंदे आपस में इसे लेकर राजनैतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। सिवनी की विधायिका और पूर्व संसद सदस्य श्रीमती नीता पटेरिया ने इस मामले में यह कहकर परिवारजनों को ढांढस बंधाने के बजाए उनका माखौल उडाया है कि मृतक राकेश संपन्न किसान था। सांसद जैसे जिम्मेदार पद पर पांच साल रहने के बाद विधानसभा के गलियारों में विचरण करने वाली श्रीमती नीता पटेरिया को शायद यह भान नहीं रहा होगा कि जब पाला के मुआवजे की बात आई तो प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी ने भी अपने खेत में लगी फसल के लिए भी मुआवजा चाहा है। क्या राकेश साहनी को मुआवजा मिलना उचित है। जो राज्य सरकार का प्रशासनिक मुखिया रहा हो, जिसको पेंशन के तौर पर हजारों रूपए मिल रहे हों वह क्या पाला से क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा लेने का पात्र है, और अगर है तो फिर गरीब गुरबे किसानों को आखिर मुआवजा क्यों नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाला को प्रकृतिक आपदा में शामिल करवाने के लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से चर्चा की, फिर भी उनका मन नहीं भरा तो वे वापस दिल्ली पहुचें और फिर वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी से मिले एवं यही मांग दोहरा दी। शिवराज बहुत ही गर्व के साथ कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने इसके लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन करने का आश्वासन दिया है। सवाल यह है कि आखिर कब होगा यह जीओएम गठित और कब मिल सकेगा गरीबों को मुआवजा।

किसानों के मसले पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी का कहना है कि केंद्र सरकार ने चार सौ पच्चीस करोड़ रूपए दे दिए हैं। शिवराज दावा करते हैं कि उन्होंने सात सौ करोड़ का प्रावधान किया है। इस तरह कुल राशि हो जाती है ग्यारह सौ पच्चीस करोड़ रूपयों की। फिर सुरेश पचौरी का कहना है कि उनके पास दस्तावेज बताते हैं कि शिवराज ने 17 फरवरी तक महज तीन सौ करोड़ रूपए ही खर्च किए हैं। अब बताया जाए कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों का असली हमदर्द कौन है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस मामले में आंकड़ों की बाजीगरी मीडिया के माध्यम से कर लोगों का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं।

सिवनी की विधायिका श्रीमती नीता पटेरिया को किसानों के दर्द को कम से कम समझना तो चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के मोटी चमड़ी वाले जिले के पदाधिकारियों को भी इतनी शर्म नहीं आई कि वे किसान के परिजनों के पास जाकर दो शब्द संवेदना के बोल पाते। बात-बात पर देश के राजनैतिक अक्स पर अपने बेबाक विचार रखने वाले जिले के भाजपाईयों ने रेल बजट और आम बजट पर अपनी राय रखना मुनासिब समझा, किन्तु धड़ों में बंटी भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने इस मामले में स्थानीय विधायक श्रीमती नीता पटैरिया के साथ कंधे से कंधा मिलाना मुनासिब नहीं समझा।

विधानसभा उपाध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर विराजमान महाकौशल के कांग्रेस के इकलौते क्षत्रप ठाकुर हरवंश सिंह द्वारा भी इस मामले में कोई खास पहल न किया जाना अश्चर्यजनक ही कहा जाएगा। हरवंश सिंह सिवनी में विपक्ष के इकलौते विधायक हैं, इसलिए सत्ताधारी दल के कुकृत्यों के पुरजोर विरोध की जवाबदारी उन पर ही आहूत होती है, इस तरह उनका मौन रहना उनके और भाजपा के बीच चल रही नूरा कुश्ती को उजागर करने के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। मजे की बात तो यह है कि हरवंश सिंह भी जनता के सामने अपने आप को निरीह प्रदर्शित कर रहे हैं। हरवंश सिंह जी आप एक जिम्मेदार विधायक हैं वह भी चौथी बार चुने गए हैं। आप विधानसभा उपाध्यक्ष हैं, फिर आप अगर यह कहें कि आपकी बात सरकारी नुमाईंदे नहीं सुनते तो यह किसी के गले नहीं उतर सकती हैं। अगर आप सच कह रहे हैं तो आपको आपकी बात सरकारी मुलाजिमों द्वारा नहीं सुने जाने की बात विधानसभा में उठाने के प्रमाण सिवनी जिले की जनता को देना ही होगा, वरना जनता यही समझेगी कि आप भाजपा विधायक श्रीमती नीता पटेरिया को बचाने के लिए इस तरह का प्रहसन मात्र कर रहे हैं।

भाजपा की कमान इस बार अपेक्षाकृत युवा कांधों पर रखी गई है। जिला भाजपाध्यक्ष सुजीत जैन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश चंद मालू ने भी इस मामले में जुबान नहीं खोली है जो निंदनीय है। उधर जिला कांग्रेस की ओर से हीरा आसवानी ने 15 हजार रूपए, नगर कांग्रेस की ओर से इमरान पटेल ने 10 हजार तो ब्लाक कांग्रेस की ओर से रेहान पटेल ने दस हजार रूपए की राशि मृतक के परिवार को दी है। आश्चर्य तो इस बात का है जब इस तरह की खबरें आम होने लगती हैं कि इस आत्महत्या के कारणों को अज्ञात बताया जाता है वह भी जिला प्रशासन द्वारा। उस किसान के द्वारा आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या नहीं किए जाने का ताना बना बुना जा रहा है।

सिवनी में इस तरह की पहली घटना घटी है, और उसके साथ ही साथ यह भाजपा के सांसद के डी देशमुख कांग्रेस के सांसद बसोरी सिंह, विधायक नीता पटेरिया, कमल मस्कोले, शशि ठाकुर, और कांग्रेस के ठाकुर हरवंश सिंह के लिए यह शर्मसार करने वाली बात है। चौक चौराहों पर नथुआ की चर्चा तो हो रही है किन्तु कोई भी राजनैतिक दल इस मामले को हाथ में लेने से हिचक ही रहा है। अपनी विधानसभा का मामला थोडे़ ही है जो अपन बोलें, नीता जी जाने उनका काम जाने, हम क्यों पचडे़ में फंसे, यह तो वहां के सांसद की जिम्मेवारी है, इस तरह की बातें कहकर जनप्रतिनिधि अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, जो किसी भी तरीके से सही नहीं ठहराया जा सकता। इन जनप्रतिनिधियों का अहम तब कहां जाता है जब वे अपनी विधानसभा या लोकसभा से हटकर प्रश्र पूछा करते हैं। यह अलहदा बात है कि उनके इस तरह के प्रश्रों में उनके निहित स्वार्थ छिपे होते हैं। जनप्रतिनिधियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि इन्हीं गरीब आर्थिक परिस्थिति वाले किसानों के अमूल्य वोट के माध्यम से ही वे लोकसभा या विधानसभा की दहलीज में कदम रख पाते हैं।

लेखक मनोज मर्दन त्रिवेदी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...