Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य जगत

कैंसर पीड़ित डॉ. धर्मवीर का निधन हिन्दी साहित्य और दलित आन्दोलन के लिए बड़ी क्षति

डॉ. धर्मवीर का असामयिक निधन हिन्दी साहित्य और दलित आन्दोलन के लिए एक बड़ी क्षति है. वे कैंसर से पीड़ित थे. एक बार स्वास्थ्य-लाभ कर चुकने के बाद दुबारा कैंसर के हमले को उनका शरीर झेल नहीं पाया और कल रात उनका इंतकाल हो गया. वे 67 वर्ष के थे. डॉ. धर्मवीर अपने विचारोत्तेजक लेखन और मौलिक दृष्टि के लिए जाने जाते थे. 

डॉ. धर्मवीर का असामयिक निधन हिन्दी साहित्य और दलित आन्दोलन के लिए एक बड़ी क्षति है. वे कैंसर से पीड़ित थे. एक बार स्वास्थ्य-लाभ कर चुकने के बाद दुबारा कैंसर के हमले को उनका शरीर झेल नहीं पाया और कल रात उनका इंतकाल हो गया. वे 67 वर्ष के थे. डॉ. धर्मवीर अपने विचारोत्तेजक लेखन और मौलिक दृष्टि के लिए जाने जाते थे. 

‘हिंदी की आत्मा’ और ‘कबीर के आलोचक’ जैसी उनकी किताबें लम्बे समय तक याद की जायेंगी. इनके अलावा भी उनकी कई पुस्तकें चर्चित रहीं– ‘दलित चिन्तन का विकास: अभिशप्त चिंतन से इतिहास चिंतन की ओर’, ‘कबीर: खसम खुसी क्यों होय’, ‘प्रेमचंद: सामंत का मुंशी’, ‘प्रेमचंद की नीली आँखें’, ‘मातृसत्ता, पितृसत्ता और जारसत्ता’, ‘कबीर और रामानंद: किम्वदंतियां’, ‘कबीर के कुछ और आलोचक’, ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी का प्रक्षिप्त चिंतन’, ‘अशोक बनाम वाजपेयी: अशोक वाजपेयी’, ‘दूसरों की जूतियाँ’, ‘मेरी पत्नी और भेड़िये’ (आत्मकथात्मक कृति) इत्यादि.

हिन्दी के अनेक विचारकों, आंदोलकारियों और शोधार्थियों को डॉ. धर्मवीर से ही कबीर को नए नज़रिए से देखने की प्रेरणा मिली. उनके कई विचार ख़ासे विवादास्पद भी रहे, जिन पर हिन्दी जगत तथा दलित आन्दोलन के भीतर भी तीखा विभाजन देखने को मिलता है. जारकर्म और जारसत्ता से सम्बंधित उनके विचार तथा उनका धर्मसम्बन्धी चिंतन इसी श्रेणी में हैं. सहमति-असहमति से परे इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि उनके लेखन को बहुत गंभीरता से लेने की ज़रूरत है और कहना चाहिए कि उनका समग्र मूल्यांकन होना अभी बाक़ी है.

जनवादी लेखक संघ डॉ. धर्मवीर को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता है.

मुरली मनोहर प्रसाद सिंह (महासचिव)
संजीव कुमार (उप-महासचिव)
जनवादी लेखक संघ
42, अशोक रोड, नयी दिल्ली–110001
प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...