Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मेरी भी सुनो

क्योंकि ये इंद्र बड़ा पापी है

प्रसूनकिस्सा दधीचि और इंद्र का बनाम अन्ना और सरकार का…  कहानी पढ़ने से पहले पाठकों से अनुरोध है कि जहां राक्षस लिखा है… उसे कृपया विरोध पढ़े और जहां इंद्र लिखा है.. उसे सरकार समझें और जहां दधीचि लिखा है… उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले माने। जहां देव लिखा है उसे नेता और सफेदपोश दलाल समझें, फिर पढ़े पूरा लेख… और आखिरी पैराग्राफ जरूर पढ़े।

प्रसूनकिस्सा दधीचि और इंद्र का बनाम अन्ना और सरकार का…  कहानी पढ़ने से पहले पाठकों से अनुरोध है कि जहां राक्षस लिखा है… उसे कृपया विरोध पढ़े और जहां इंद्र लिखा है.. उसे सरकार समझें और जहां दधीचि लिखा है… उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले माने। जहां देव लिखा है उसे नेता और सफेदपोश दलाल समझें, फिर पढ़े पूरा लेख… और आखिरी पैराग्राफ जरूर पढ़े।

वृतासुर (विरोध) नामक राक्षस ने इंद्र की नगरी अमरावती में पहुंचकर देवों का विध्वंस करना शुरू कर दिया। जो भी सामने आता, वह निःसंकोच होकर उसका वध कर डालता। उसने अमरावती में ऐसा कोहराम मचाया के देवता त्राहि-त्राहि कर उठे। इन्द्र अपने ऐरावत पर चढ़कर उसके सामने पहुंचा और उस पर व्रज प्रहार किया, किंतु वृतासुर ने एक ही झटके में उसके हाथ से व्रज छीनकर दूर फेंक दिया। इस पर इन्द्र ने उस पर आग्नेय अस्त्रों से आक्रमण किया, किंतु उनका किंचित भी असर वृतासुर पर न हुआ। किसी खिलौने की तरह उसने इन्द्र के हाथ से उसका धनुष छीन लिया और उसे तोड़कर एक ओर फेंक दिया। फिर वह अपना भयंकर मुख खोलकर इन्द्र को खाने के लिए उसकी ओर झपटा। यह देखकर इन्द्र भयभीत हो गया और ऐरावत से कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला। पीछे वृतासुर अपने भयंकर अट्टहासों से अमरावती को गुंजाता रहा। देवराज भागकर सीधे पहुंचे विष्णुलोक में भगवान विष्णु के पास।

‘रक्षा कीजिए देव। देवताओं को बचाइए।’ उसने आर्त्त स्वर में भगवान से विनती की, ‘देवों को वृतासुर के कोप से बचाइए अन्यथा वह समस्त देवजाति का विनाश कर डालेगा।’ यह सुनकर भगवान विष्णु ने भी उसे धिक्कारा। कहा, ‘इन्द्र। एक ब्राह्मण, और वह भी ऐसा जो तुम्हारे यज्ञ का संचालन कर रहा हो, उसका यज्ञस्थल पर ही वध करके तुमने समस्त देवजाति को कलंकित कर दिया। तुमने अक्षम्य अपराध किया है। महर्षि त्वष्टा में तुम्हारे लिए उचित ही दंड का निर्णय किया है।’  ‘मुझे अपने कृत्य पर बहुत पश्चाताप हो रहा है, प्रभु। मैं उस समय क्रोध में अंधा हो रहा था, इसलिए ब्रह्महत्या जैसा पाप कर बैठा। मुझे क्षमा कर दीजिए और मुझे उस महाभयंकर दैत्य से मुक्ति दिलाइए।’ इन्द्र ने शर्मिंदगी भरे स्वर में कहा। ‘देवेंद्र्।’ श्रीहरि बोले, ‘इस समय मैं तो क्या स्वंय भगवान शिव अथवा ब्रह्मा जी तुम्हारी रक्षा नहीं कर सकते। तुम्हारी रक्षा नहीं कर सकते। तुम्हारी रक्षा तो धरती पर एक ही व्यक्ति कर सकता है।’

‘वह कौन है, देव?’  ‘महर्षि दधीचि।’ विष्णु बोले, ‘सिर्फ वे ही तुम्हारी रक्षा कर सकते हैं। तुम महर्षि दधीचि के आश्रम में जाओ और उन्हें प्रसन्न करके किसी तरह उनके शरीर की हड्डियां प्राप्त कर लो। फिर उन हड्डियों से व्रज बनाकर यदि तुम वृतासुर से युद्ध करोगे तो विजयश्री तुम्हें ही मिलेगी।’  भगवान विष्णु का परामर्श मानकर इन्द्र दधीचि के आश्रम में पहुंचा। महर्षि दधीचि उस समय समाधि लगाए बैठे थे। उनकी कामधेनु उनके निकट खड़ी थी। इन्द्र महर्षि की समाधि भंग होने की प्रतीक्षा करने लगा। फिर जब महर्षि ने अपनी समाधि भंग की तो उनकी दृष्टि करबद्ध खड़े इन्द्र पर पड़ी। महर्षि ने हंसते हुए पूछा, ‘देवेंद्र! आज इस मृत्युलोक में तुम्हारा आगमन क्यों कर हुआ? देवलोक में सब कुशल से तो हैं?’  ‘कुशलता कैसी महर्षि।’ इन्द्र ने शर्मसार होते हुए कहा, ‘देवों के दुर्दिन आ गए हैं। वृतासुर के भय से देव अमरावती छोड़कर जंगलों और गिरि कंदराओं में छिपते फिर रहे हैं।’

फिर महर्षि के पूछने पर इन्द्र ने सारी बातें उन्हें बता दीं। सुनकर दधीचि बोले, ‘यह तो बड़ी अशुभ बातें बताईं तुमने, देवेंद्र। अब इनका निराकरण कैसे हो?’  ‘महर्षि! मैं भगवान विष्णु के पास गया था।’ इन्द्र बोला, ‘उन्होंने परामर्श दिया है कि यदि आप प्रसन्न होकर मुझे अपनी हड्डियों का दाम दे दें और उनसे व्रज बनाकर यदि वृतासुर से युद्ध किया जाए तो वह दैत्य उस व्रज के प्रहार से मर सकता है। हे ॠषिश्रेष्ठ। देवों पर कृपा करके मुझे अपनी अस्थियों का दान दे दीजिए।’  ‘देवेंद्र!’ महर्षि दधीचि बोले, ‘यदि मेरी अस्थियों से मानव और देव जाति का कुछ हित होता है मैं सहर्ष अपनी अस्थियों का दान देने के लिए तैयार हूं।’

तत्पश्चात अपने शरीर पर मिष्ठान का लेपन करके महर्षि समाधिस्थ होकर गए। कामधेनु ने उनके शरीर को चाटना आरंभ कर दिया। कुछ देर में महर्षि के शरीर की त्वचा, मांस और मज्जा उनके शरीर से विलग हो गए। मानव देह के स्थान पर सिर्फ उनकी अस्थियां ही शेष रह गईं। इन्द्र ने उन अस्थियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उन्हें ले जाकर उन हड्डियों से ‘तेजवान’ (तथाकथित समितियां) नामक व्रज बनाया। तत्पश्चात उस व्रज के बल पर उसने वृतासुर को ललकारा। दोनों के मध्य भयंकर युद्ध हुआ, लेकिन वृतासुर ‘तेजवान’  व्रज के आगे देर तक टिका न रह सका। इन्द्र ने व्रज प्रहार करके उसका वध कर डाला। उसके भय से मुक्त हो गए।

यानि इंद्र रूपी सरकार ब्रह्म हत्या के पाप यानी भ्रष्टाचार और गरीबी में देश की जनता को डूबोने जैसे पाप को धोना चाहती है। लेकिन इस इंद्र के मन से पाप गया नहीं है। इसे दधीचि चाहिए… भले ही वो अन्ना हजारे क्यों ना हो। ताकि उसकी हड्डियां गलाकर… उसके नाम से स्मारक बनाकर अपना पाप धो सके… तो जनता जनार्दन सावधान! क्योंकि ये इंद्र बड़ा पापी है… ये अपना राजपाट बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाता है।

लेखक प्रसून शुक्‍ला मैजिक टीवी के ऑपरेशन हेड हैं. यह लेख उनके ब्‍लॉग से साभार लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...