Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

देश-प्रदेश

जबलपुर में वकालत मंदी है, गुंडे बनकर घूम रहे कुछ वकील…

अपराधिक प्रवत्ति के बाप-बेटी के कारनामों की मोटी फाइल मेरे हाथ लग गई है। अब वो हर पैंतरा अपना रहे ताकि मैं FIR न करुं। कल थाने बुलाया आपस में मामला समझने। अच्छा मजे की बात यह कि फोन उन्होंने थाने के हवलदार से करवाया। मैं पहुंचा तो उनका वकील बाहर ही बात करने लगा। सुलह कर लीजिये। यहीँ मामला देख लेते हैं। और भी कई तरह के लुभावने ऑफर। मैंने बोला विचार करके बताऊंगा और मैं गाड़ी चालू करने लगा। तो उनका वकील बोला चलिये घर में बैठकर बात करेंगे। हवलदार साहब को भी ले चलते हैं। मेरे घर से चंद कदमों की दूरी पर है थाना लेकिन बदनीयत का मुझे पूरा अंदाजा था। फिर भी मेरी आदत है पहला वार दुश्मन को ही करने देता हूं।

करीब आधे घण्टे चर्चा हुई थी कि खुद को वकील बताने वाला कोई शुक्ला भी आ गया। फिर थोड़ी देर बाद हवलदार चला गया। उसके बाद वकील साहब के स्वर बदल गये। सुन… समझदारी से रह। बात समझ। मैं एक ही बार समझाता हूं। बहुत तरीके हैं मेरे पास समझाने के। अभी तक उसकी बातों से मैं समझ गया था ये मुर्गे-दारु के लिए किसी पर भी भौंकने वाले कुत्ते से ज्यादा कुछ नहीं।

इतने में कुछ बाईक और 1 कार आ गईं। 5-6 काले कुत्ते और आ गये। शराब, गुटका खाते। करीब 1 घण्टे तक उन्होंने अपना पूरा रस निकाल लिया। किसी ने मेरी फोटो खींच ली। किसी ने मेरे जिम का पता पूछ लिया और किसी ने उस जगह का जहां से मैं खाना लाता हूं। जब उनका पूरा तेल निकल गया और मुझे कोई फर्क ही नहीं पड़ा तो गाली बकते हुये भाग गये। लेकिन उनको देखकर जहन में सवाल आया कि जबलपुर में वकालत का धंधा इतना मन्दा है कि कुछ सड़क छाप वकील गुंडे बने घूम रहे हैं? क्योंकि जबलपुर में एक यूनिवर्सिटी है जो हर साल वकीलों की खेप निकाल रही है। अब जो काबिल हैं वो नामी भी हैं। बाकी तो जिसने दारु पिला दी वही बाप है।

आशीष चौकसे
पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और ब्लॉगर
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...