Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

संगीत-सिनेमा

झूठ बोल रहीं हैं प्रीति जिंटा!

ओपीसाईंबाबा के दरबार में फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा द्वारा शिरडी मीडिया पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद और सरासर झूठे हैं। एक मार्च को साईं की धूप-आरती के समय बहुत ही जल्दी में प्रीति साईं बाबा के मंदिर पहुंची थीं. उस वक्त उन्‍हें अपने कैमरे में  मीडियाकर्मी उतार रहे थे. इसी दौरान प्रीति ने मीडीयाकर्मियों को कैमरे में बंद करने तथा कवरेज करने से मना किया. प्रीति की साईंबाबा के प्रति आस्‍था को देखते हुए सभी कैमरामैन बाहर निकल आए. सिर्फ साईंबाबा ट्रस्ट का कैमरामैन अंदर कवरेज कर रहा था, लेकिन प्रीती के गार्ड ने उसे भी कैमरा बंद करने को कहा। सेलीब्रेटी होने और उनकी भक्ति का लिहाज करते हुये ट्रस्ट का कैमरामैन भी दूसरी ओर चला गया. तभी प्रीति ने चेहरे पर घूंघट ओढ़कर ही साईंबाबा की आरती की. आरती समाप्त होने के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा को देखने के लिये उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई. हर कोई प्रीती को देखना चाहता था लेकिन उनके गार्ड मंदिर परिसर में बैठे बाकी भक्तों को हटाते हुये प्रीति को बाहर ले गये.

ओपी

साईं के धूप-आरती से कुछ पल पहले मंदिर में पहुंची प्रीति आरती के बाद तुरंत निकल गयीं. साईंबाबा की समाधि के दर्शन करते समय प्रीति एक तरफ खड़ी थीं तो उसे दूसरी तरफ से मीडियाकर्मी कैमरों में उनकी तस्‍वीर उतार रहे थे. फिर भी प्रीति के अनुरोध पर सभी मीडियाकर्मी अपने कैमरामैनों सहित बाहर भी निकल गए थे. इतनी दूरी बनाते हुये किसी भी मीडिया का कैमरामैन प्रीति के नजदीक नहीं गया था. यह साईं मंदिर में लगे क्लोज सर्किट कैमरे स्पष्ट रूप से बयान कर रहे हैं.  साईं मंदिर और मंदिर इलाके में चप्पे-चप्पे पर सीसी टीवी कैमरे लगे हैं, शायद प्रीति यह बात नहीं जानती हों और इसी वजह से शिरडी मीडिया के व्यवहार पर झूठी बात कर रही हैं.

प्रीति पहले बॉलीवुड की रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी, उदिता गोस्वामी, जया प्रदा आदि ने साईं दर्शन के बाद शिरडी मीडिया से बातचीत करते हुये मीडियाकर्मियों की खूब प्रशंसा भी की है.  अभिनेता अक्षय कुमार, नील नितिन मुकेश, सोनू सूद, गुलशन ग्रोवर, राजेश खन्ना ने भी मीडिया से गपशप मारते हुये समाधान बयान किया था. इतना ही नहीं, शिरडी आनेवाले सभी सेलीब्रेटियों ने शिरडी मीडिया से मित्रतापूर्ण बातचीत करते हुये अपना मित्र ही माना है, उसी बराबर शिरडी मीडिया भी सभी से भाईचारा बनाते हुये सम्‍मान भी करती है, तो प्रीति के साथ ही कैसे खराब व्यवहार कर सकती है. इस बारे मे शिरडी प्रेस क्लब से पूछने पर क्‍लब ने इसे अभिनेत्री प्रीति जिंटा का पब्लिसिटी स्टंट होने की बात कहते हुये उनके आरोपों का खंडन किया है.

लेखक ओपी पाल हिंदी दैनिक हरिभूमि में वरिष्‍ठ संवाददाता हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...