Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

डॉ. राम मनोहर लोहिया, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया

फाइट फॉर राइट ने मनाए शहादत दिवस व लोहिया जयंती

नोएडा। देश को चलाने वाले आजादी की कीमत को भूल गए हैं। देश को आजाद कराने में सब कुछ न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों के परिजन फटे हाल में में हैं और देश से गद्दारी करने वाले लोकतंत्र की मलाई चाट रहे हैं। यह फाइट फॉर राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत ने सेक्टर 12 स्थित शिमला पार्क में आयोजित शहादत दिवस व लोहिया जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। मजदूर का जमकर शोषण हो रहा है। गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। मीडिया पूंजपीतियों की रखैल बनकर रह गया है। उससे तो यह ही लग रहा है कि देश आज भी गुलाम है। स्वाभिमानी खुद्दार व निर्भीक आदमी का आज भी दमन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने इसलिए फांसी के फंदे को चूमा था क्योंकि वह युवाओं में आजादी की  लड़ाई का जज्बा भरना चाहते थे। देश के कर्णधारों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते देश का युवा अपने पथ से भटकता जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में किए गए संघर्ष पर चर्चा करते हुए राजपूत ने कहा कि देश को आजाद कराने में कितने माओं की कोख सूनी हो गई। कितनी मांगों के सिंदूर छिन गए। कितने बहनों ने अपने भाईयों का खो दिया। कितने पिताओं के अरमान छीन लिए गए। इसे समझने को कोई तैयार नहीं है।

राजपूत ने कहा कि भले ही देश में बड़ी-बड़ी बातें हो रही हों पर भ्रष्टाचार रूपी दीमक देश के संसाधनों को चाटने लगी है। जिसे जहां मौका मिल रहा है देश को लूटने में लगा है। उन्होंने कहा कि जब तक देश का युवा देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश व समाज के उत्थान में नहीं लगेगा तब तक देश का भला नहीं हो सकता है। जमीर बेचकर स्वार्थ के लिए कुछ करने को उतारू लोगों को सही रास्ते पर लाना होगा।

इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर को याद करते हुए राजपूत ने कहा कि यदि समाजवादियों को फिरका-परस्त ताकतों से मुकाबला करना है तो लोहिया जी नीतियों को अपनाना होगा। उनके संघर्षांे पर चलना होगा। युवा समाजवादियों को उन्होंने लोहिया पर अध्ययन करने की बात कही। इस अवसर पर राजपूत ने कहा कि समझौतावादी प्रवृत्ति के चलते आदमी लगातार कमजोर होता जा रहा है। फाइट फॉर राइट के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि हम लोग लोगों में हक की लड़ाई लड़ने का जज्बा भरेंगे।

उन्होंने कहा कि फाइट फॉर राइट किसान मजदूरों की लड़ाई के साथ ही मीडिया में हो रहे शोषण के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रहा है। राज्य सभा में मीडिया के व्यवसायीकरण की बात उठाने पर उन्होंने जदयू नेता शरद यादव की सराहना की। इस अवसर पर फाइट फॉर राइट के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव, राष्ट्रीय सचिव सतपाल शर्मा, वरुण मान, अभिषेक भाटिया आदि मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...