Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

ताप्‍ती की महिमा से अनजान सरकार!

बैतूल। इसे संयोग ही कहे कि मां सूर्यपुत्री ताप्ती की महिमा से मध्यप्रदेश की सरकार भले ही अनजान हो लेकिन आंध्रप्रदेश के दो प्रमुख शहरों विजयवाडा एवं गुंटूर से 17 तीर्थयात्रियों का जत्था पुष्कर तीर्थ योग मे सूर्यपुत्री मां ताप्ती में स्नान करने के लिए ताप्ती जन्मस्थली मुलतापी मुलताई आया। तीर्थयात्री बाबूराव, रविशंकर, रामू, पी नागेश्वरराव, जी रंगाराव ने बैतूल जिले में स्थित मुलतापी नामक सूर्यपुत्री मां ताप्ती की जन्मस्थली के सरोवर में स्नान करने के बाद तर्पण, पिंडदान सहित वैदिक मंत्रोचार के साथ मां ताप्ती का पूजन किया। आंध्रप्रदेश में सूर्यपुत्री मां ताप्ती को प्रणिती नदी के नाम से जाना जाता है। वैदिक संस्कृति के अनुसार प्रत्येक वर्ष में एक नदी का 12 दिन का पुष्कर योग होता है। इस शुभ घड़ी पर त्रिलोक के रचयिता भगवान ब्रम्हा, विष्णु, महेश तीनों के साथ तैतीस कोटि के भगवान पुण्य सलिला मां ताप्ती में आकर स्नान – ध्यान करते हैं। पुष्कर योग में भी जिस नदी का योग होता है, उसी में स्नान करने से पुण्य लाभ मिलता है।

तीर्थराज पुष्कर के समान पुण्य लाभ देने वाली मां आदि गंगा ताप्ती में स्नान करने के बाद पूरे सातों कुण्डो का दर्शन लाभ लेने के बाद सभी तीर्थयात्री आस्था एवं पवित्र नगरी मुलतापी मुलताई में विभिन्न मंदिरो एवं शिवालयों में भी दर्शन के लिए गये। बाबूराव के अनुसार यूं तो आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी के दर्शन करने के लिए लाखों लोग प्रतिदिन माह आते हैं, लेकिन बिरले ही लोग इस पुण्य सलिला में स्नान – पूजन – ध्यान करके वह पुण्य प्राप्त करते हैं, जो कि बालाजी भगवान के मंदिर में कई बार जाने से प्राप्त होता है। मां ताप्ती जागृति मंच ने ताप्ती महिमा के जन – जन तक पहुंचने के प्रयास में इन तीर्थयात्रियों की भागीदारी को अहम बताया है। मंच ने प्रदेश की सरकार से निवेदन किया है कि वे आंध्र प्रदेश से आये तीर्थयात्रियो से कुछ सीखें और अपनी भूल को सुधार कर ताप्ती महिमा को जन – जन तक पहुंचाने में सारथी बने।

बैतूल से रामकिशोर पंवार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...