Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

तेरा-मेरा कोना

देश की पहली महिला आईपीएस ने किया नाम, पंजाब की पहली महिला डीएसपी ने किया बदनाम

कितना अजीब है, देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही हैं,  जबकि पंजाब की पहली महिला अपर पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) राका गेरा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। दोनों महिलाएं हैं। दोनों का पंजाब से नाता है, दोनों दबंग हैं। एक पूरी सर्विस के बाद सीना तानकर खड़ी हो सकती है जबकि दूसरी को मुंह छिपाना पड़ रहा है। एक मूल्यों और आदर्शों के लिए खाकी को खूंटी पर टांगने के लिए हमेशा तैयार रही,  जबकि दूसरी ने खाकी पहन काम से ज्यादा उगाही पर ध्यान दिया। कितनी उगाही करेगी पंजाब की यह पहली महिला डीएसपी। दस लाख, बीस लाख ज्यादा की तो पचास लाख लेकिन नहीं कोई सीमा नहीं। हाथों से नोट कौन गिने लिहाजा घर में नोट गिनने की मशीन भी रखवा ली, मशीन ने नोट ओके किए उधर से मामला भी ओके कर दिया।

एक लाख रुपए की घूस लेते राका गेरा के पकड़े जाने के बाद जो राज फाश हो रहे हैं वे होश उड़ा देने वाले है। एक महिला पुलिस अधिकारी के घर भला विदेशी शराब के ब्रांडों का क्या काम, चलो मेहमाननवाजी के लिए रख ली होगी,  पर हजारों कारतूस का वह क्या करेगी,  ये भी कोई देसी पिस्तौल के नहीं बल्कि एके 47, एलएलआर, स्नीपर और 32 बोर के रिवाल्वर के। सर्विस रिवाल्वर के साथ घर में दो-दो लाइसेंसी हथियार। 87 लाख की नकदी, करोड़ से ज्यादा की जमा सावधि इसके अलावा जो कागजात और अन्य सामग्री सीबीआई ने बरामद की है वह हैरान करने वाली है। जब डीएसपी स्तर का अधिकारी इतनी अकूत दौलत का मालिक है तो भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे अन्य अधिकारियों के पास क्या-क्या नहीं होगा। कभी-कभार कोई छापा पड़ जाए तो तभी ऐसे राज सामने आते हैं वरना तो पूरा तंत्र उसी तरह से चलता है जिस तरह से चला आ रहा है।

इसी पखवाड़े पंजाब पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बरमदीप सिंह संधू भी पचास हजार की घूस लेते गिरफ्तार किए गए। यानी एक पखवाड़े में पंजाब पुलिस के दो वरिष्ठ अफसर घूसखोरी के मामले में पकड़े गए तो यह विजिलेंस की नहीं बल्कि सीबीआई की सफलता है। संधू विजिलेंस में है,  जब वहां के अधिकारी का हाल यह है तो बाकी का अंदाजा लग सकता है। पंजाब में भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर है या ऊपर से नीचे यह बहस का विषय हो सकता है,  लेकिन सब भ्रष्टाचार में लिप्त है। संतरी से लेकर मंतरी तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। एक करोड़ की घूस के आरोप में मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना भी पकड़े जा चुके हैं। मामले में कुछ अन्य मंत्रियों के नाम भी आए, जांच हुई, हो रही है लेकिन अभी किसी को क्लीन चिट नहीं मिली है। एक सर्वे में भी खुलासा हुआ है कि देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होने वाले राज्यों में पंजाब अपनी बढ़त बनाए हुए है।

लेखक महेंद्र सिंह राठौड़ पंजाब में पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...