Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजनीति-सरकार

नरेन्‍द्र मोदी की जीत में मीडिया की हार!

धीरज भारद्वाज: एंटी मोदी कैंपेन चला कर कहीं मोदी की मदद तो नहीं कर रहा मीडिया : गोधरा दंगों के बाद जब गुजरात का चुनाव जीत कर नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पत्रकारों को गुजरात भवन बुलाया तब उस ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस में मैं भी मौजूद था. देश-विदेश के सैकड़ों पत्रकारों और मीडियाकर्मियों से खचाखच भरे हॉल को संबोधित करते हुए, दंभ से भरी विजयी मुस्कान के साथ नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ने कहा था, “गुजरात चुनावों की विजय में सहयोग के लिए आप सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद.” खिसियाने अंदाज में पत्रकार मुस्‍कुराए तो कैमरामैन और तकनीशीयन ठहाके मार कर हंस पड़े. यह हंसी उन धुरंधरों पर थी, जो दिन रात एक करके मोदी के खिलाफ खबरें और बयान जुटाने में लगे थे, लेकिन हुआ उसका उल्टा. मोदी ने पूरी प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को चिढ़ा चिढ़ा कर अपनी उपलब्धियां गिनाईं.

बाद में मैंने भोजन के दौरान मोदी पर एक हल्का सा सवाल दागा. मैंने पूछा, आप जो मीडिया को अपनी निगेटिव रिपोर्टिंग के लिए कोस रहे थे, “क्या देश भर के पत्रकार यह सब बिना आपकी मर्जी के कर रहे थे?” भौंचक्के से नरेंद्र मोदी ने मुझे कुछ पल देखा, फिर मेरा हाथ अपने हाथ में दबाए एक जोरदार ठहाका लगाया. यह अट्टहास था उन पत्रकारों पर जो बिना कुछ सोचे विचारे, महज भेड़चाल में ‘एंटी-मोदी कैंपेन’ का हिस्सा बने हुए थे. अपनी हिंदुत्व की प्रयोगशाला में इस भगवा प्रेमी नेता ने सबसे ज्यादा फायदा अपनी निगेटिव पब्लिसिटी का ही उठाया.

मोदी पर सांप्रदायिक होने का आरोप जितना साबित होता है, उतना ही उनके वोटर संगठित होते हैं. यह बात उस समय भी कम ही पत्रकारों की समझ में आई थी और शायद आज भी उनकी अक्ल वैसी ही है. कम से कम सोहराबुद्दीन मर्डर केस में फंसे अमित शाह के मामले में तो ऐसा ही नजर आया. यह सब को पता है कि सोहराबुद्दीन एक दुर्दांत अपराधी था जिसका गुजरात भर के व्यापारियों पर आतंक था.

मुझे याद है, जब उसकी मौत की पुष्टि हुई थी तब कई बाजारों में दिल खोल कर मिठाइयां बांटी गई थीं. इन खुशियां मनाने वालों में सिर्फ हिंदू ही नहीं, कई मुस्लिम व्यवसायी भी शरीक थे. शायद कांग्रेस को तब भी इस बात का इल्म नहीं था कि सोहराबुद्दीन मामला उनके लिए मुस्लिम वोट बटोरने में कम, भाजपा को हिंदू और व्यापारी वर्ग का वोट दिलाने में ज्यादा मददगार होगा.

चाहे चंद हफ्तों बाद गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव हों या फिर कुछ ही महीनों में बिहार विधान सभा के चुनाव, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अमित शाह की गिरफ्तारी का मुद्दा उठा सकती हैं. बिहार के बारे में तो अभी से कोई अटकल लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन गुजरात में यकीनन भाजपा को इसका फायदा मिलेगा.

एक तरफ यह सवाल बेशक उठे कि गुजरात के पूर्व गृहमंत्री की गिरफ्तारी और उससे मचे हंगामे का फायदा किस चुनाव में किसे मिलेगा, लेकिन दूसरी तरफ यह नहीं भूलना चाहिए कि पत्रकारों की कलम की धार और प्रहार तथाकथित सेक्युलरवादियों की वाहवाही चाहे जितनी बटोर ले, हकीकत यह है कि उसकी इसी धार का प्रयोग वे भी कर रहे हैं जिन्हें ‘सांप्रदायिक’ बता कर निशाने पर रखा जा रहा है और यही मीडिया की हार है.

लेखक धीरज जर्नलिस्ट व ब्‍लागर हैं और इन दिनों जर्नलिस्टों के वेलफेयर के लिए संगठित रूप से काम कर रहे हैं.धीरज के ब्‍लाग का नाम है ‘धीरज रखें’.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...