Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बातों बातों में

पग घुंघरू बांध सुषमा नाची रे…

पंडित सुरेश नीरवनृत्य हमारी परंपरा है। यक्ष, किन्नर, मरुत, देवी-देवता और-तो और भूत-पिशाच तक की नाचना एक प्रबल-प्रचंड हॉबी है। देवराज इंद्र के दरबार में तो नृत्य के अलवा भी कोई काम होता हो इसकी पुख्ता जानकारी कहीं नहीं मिलती। चौबीस घंटे बस नृत्य का अखंड आयोजन होता रहता है। मेनका, तिलोत्तमा, रंभा, संभा और उर्वशी-जैसी तमाम नर्तकियों की शिफ्टें बदलती रहती हैं। एक थके तो दूसरी मौजूद। नच वलिए का 24 घंटे का लाइव टेलीकास्ट इंद्रलोक से होता रहता है। इंद्र का डांस डिपार्टमेंट बड़ा तगड़ा है। पल-पल की खबर रहती है, इसे।

पंडित सुरेश नीरव

पंडित सुरेश नीरवनृत्य हमारी परंपरा है। यक्ष, किन्नर, मरुत, देवी-देवता और-तो और भूत-पिशाच तक की नाचना एक प्रबल-प्रचंड हॉबी है। देवराज इंद्र के दरबार में तो नृत्य के अलवा भी कोई काम होता हो इसकी पुख्ता जानकारी कहीं नहीं मिलती। चौबीस घंटे बस नृत्य का अखंड आयोजन होता रहता है। मेनका, तिलोत्तमा, रंभा, संभा और उर्वशी-जैसी तमाम नर्तकियों की शिफ्टें बदलती रहती हैं। एक थके तो दूसरी मौजूद। नच वलिए का 24 घंटे का लाइव टेलीकास्ट इंद्रलोक से होता रहता है। इंद्र का डांस डिपार्टमेंट बड़ा तगड़ा है। पल-पल की खबर रहती है, इसे।

इधऱ किसी ऋषि ने कठोर तपस्या की उधर तपस्या भंग करने तड़ से एक अदद अप्सरा इंद्र ने उसके पास पहुंचाई। थोड़े देर में ही अप्सरा आकर सुखद समाचार सुनाती है कि- मारा गया ब्रह्मचारी। देवताओं द्वारा अप्सरा पर पुष्पवर्षा होने लगती है। सफलता पूर्वक इतना बड़ा पुण्य कार्य करने के बाद जो वो लौटी है। और नाच का कार्यक्रम फिर जोर-शोर से शुरू हो जाता है। देवतागण भी बस नाचने का मौका ही ढूंढ़ते रहते हैं। यदि विष्णु मोहनी का रूप धर के नाचते हैं तो महादेवजी मस्ती में भरतनाट्यम और गुस्से में तांडव नामक नृत्य करते हैं। कृष्ण छछियाभर छाछ पर नाच जाते हैं, तो कही कालिया के फन पर डांस करते हैं। रास रचाने से पहले भी अगले को डांस की जरूरत पड़ती रही है। यानी हर देवी-देवता को फड़कता नृत्य होना मांगता। नृत्य के प्रति जब इन प्रजातियों में इतना क्रेज है तो आदमी भला कैसे बच सकरता है। इसलिए अगर आदिवासी है तो जंगल में नाच रहा है।

पढ़ा-लिखा है तो क्लब में नाच रहा है। हीरो है तो फिल्मों में नाच रहा है। बसंती है तो जबर गब्बर के सामने नाच रही है। बाराती है तो बीच चौराहे पर नाच रहे हैं। बेचारा-बेसहारा पति है तो पत्नी के इशारे पर घर में नाच रहा है। कहीं पद घुंघरू बांध मीरा नाच रही है। तो कहीं मधुवन में राधिका नाच रही है। और-तो-और अकेले बैठे-बिठाए भी मन-  नाचे मन मोरा मगन तिक-धा धिक-धिक हो जाता है। यह हमारा ही देश है जहां देवता और आदमी की बात छोड़िए पशु-पक्षी तक नृत्य-प्रिय हैं। जंगल में मोर नाचा किसने देखा। भले ही न देखा हो किसी ने मोर को नाचते हुए मगर यह तय है कि अगर मोर सचमुच का मोर है तो वह किसी के बिना वंस मोर कहे भी जरूर नाचा होगा।

अपुन के देश में मदारी के इशारे पर भालू और बंदर तथा सपेरे की बीन पर बिना पांव के सांप तक नाचता है। कुछ हुनरमंद तो उंगलियों पर भी नृत्य कर लेते हैं। तब ऐसे नृत्य-प्रधान देश में कब किसके पांव कहां और कितने थिरक जाएं कौन कह सकता है। पांव कहां फर्क करते हैं ब्रजघाट में और राजघाट में। अब देखिए ना हमारी सुषमा बहन गईं थी राजघाट पर कालेधन के खिलाफ आयोजित एक धरने में। मगर अशन के सुहाने, दिलकश और मनोरंजक मंज़र को देखकर बरबस ही उनके पांव थिरक उठे। नाचने में काहे की शर्म। नृत्य तो हमारी परंपरा है। बहनजी ने ऐसे ठुमके लगाए कि तीसरी कसम की हीराबाई पानी भरे। उस पर नाच का जादू ऐसा कि दो ठुमकों में ही कालेधन का मन सफेद हो गया। और भ्रष्टाचार देश से ऐसे गायब हो गया जैसे मुंबई से मोस्टवांटेड दाउद। इसे कहते हैं इच्छा शक्ति। जिस इच्छा शक्ति के अभाव में यह निकम्मी सरकार इतने सालों से देश को भ्रष्टाचार और कालाधन से निजात नहीं दिला सकी उसे मैडम ने चंद ठुमकों में ही जिलावतन कर दिया। सच तो है-.नाच को आंच कहां।

व्यंग्य लेखक पंडित सुरेश नीरव हिंदी काव्यमंच के लोकप्रिय कवि हैं. 16 पुस्तकें प्रकाशित. 7 धारावाहिकों का पटकथा लेखन. अंग्रेजी, उर्दू, फ्रेंच में अनुवाद. 30 वर्ष तक कादम्बिनी के संपादन मंडल से संबद्ध. छब्बीस देशों की विदेश यात्राएं. भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित. आजकल स्वतंत्र लेखन और यायावरी. उनसे संपर्क सुरेश नीरव, आई-204, गोविंद पुरम, गाजियाबाद या मोबाइल नंबर 09810243966 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...