Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

पत्रकार दहशत में है… बागों में बहार है…

पढ़ा था दबाव में रहने वाला पत्रकार जनता की कभी भी आवाज़ नहीं बन सकता। ऐसे में उसे पत्रकारिता करने की बजाय किसी सरकारी दफ्तर, कॉरपोरेट कल्चर में नौकरी करनी चाहिए। बॉस और मालिक के आगे पीछे, जी हुजूर, तोहफा कबुल है… टाइप कुछ न कुछ कहते रहना चाहिए। तारीफों में कसीदे पढ़ने चाहिए। आज देश के 95 फीसदी मीडिया हाउसेस को कॉरपोरेट सेक्टर ने दबोच लिया है। कॉरपोरेट सेक्टर सत्ता पक्ष से साथ डंके की चोट पर खड़ा है।

कॉरपोरेट सेक्टर के अपने वेस्टेड इंटरेस्ट है और मज़बूरी। पत्रकार खुलकर लिख नहीं पाता। क्योकि पैसा और नौकरी जाने का डर। खुलकर बोल नहीं पाता आलोचना नहीं कर सकता क्योकि आलोचना करना मतलब किसी का पक्षधर होने का संगीन आरोप। कौनसी स्टोरी कवर करनी है। स्टोरी में कंटेंट क्या देने चाहिए। कैप्शन क्या देना है। लीड स्टोरी, एडिटोरियल क्या रहेगा। कौनसी स्टोरी फ़ाइल करनी है। किसके खिलाफ लिखना है। स्टोरी से किसका नाम हटाना है। किसे तर्जी देनी है। अजेंडा सेट है। अब अजेंडा सेट मीडिया हाउसेस के मालिक करते है। एडिटर इन चीफ केवल नामधारी बुद्धिजीवी है। आज पत्रकारों की स्थिति देखकर लगता है। पत्रकार दहशद में है फिर भी बागों में बहार है।

सुजीत ठमके
पुणे – ४११००२
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...