Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

तेरा-मेरा कोना

पहिया वाले भइया गिरे धड़ाम… जय जय श्री राम….

होली अंक के लिए व्यंग्य  …

एक भइया था । उसकी एक मइया थी, इसीलिए सब लोग उसे मइया वाला भइया पुकारते थे । मइया को अपना भइया बहुत प्यारा था । उसे सदैव अपने आंचल में छुपाये रखना चाहती थी । मगर भइया था बहुत चंचल । घर में तनिक टिकता ही न था । जब मर्जी आती फॉरेन ट्रिप मार आता । मइया वाला भइया था नटखट । साइकिल देख उसका मन मचल उठा । बोला- मइया, साइकिल चाहिये । मैं भी गद्दी पर बैठूंगा । बेटा लॉलीपॉप मांगता तो मां दिला भी देती, साइकिल कहां से  दिलाती । मइया समझाती रही मगर वो न माना । बालहठ … मइया हो गई मजबूर।

होली अंक के लिए व्यंग्य  …

एक भइया था । उसकी एक मइया थी, इसीलिए सब लोग उसे मइया वाला भइया पुकारते थे । मइया को अपना भइया बहुत प्यारा था । उसे सदैव अपने आंचल में छुपाये रखना चाहती थी । मगर भइया था बहुत चंचल । घर में तनिक टिकता ही न था । जब मर्जी आती फॉरेन ट्रिप मार आता । मइया वाला भइया था नटखट । साइकिल देख उसका मन मचल उठा । बोला- मइया, साइकिल चाहिये । मैं भी गद्दी पर बैठूंगा । बेटा लॉलीपॉप मांगता तो मां दिला भी देती, साइकिल कहां से  दिलाती । मइया समझाती रही मगर वो न माना । बालहठ … मइया हो गई मजबूर।

उधर, एक भइया था । उसके पास मइया न थी, एक साइकिल थी । साइकिल में थे दो पहिये इसलिए सभी उसे कहते पहिया वाला भइया । उसे यह नाम बहुत पसंद था । जब भी कोई उसे इस नाम से बुलाता वह खुश हो जाता । उछल कर गद्दी पर बैठ जाता और साइकिल की घंटी बजाने लगता । इधर-उधर साइकिल दौड़ाया करता ।

एक दिन किसी शरारती ने उसकी साइकिल में छेड़छाड़ कर दी । पहिया वाला भइया सहम गया- कहीं कोई उसकी साइकिल हथिया न ले । उसे यह डर सताने लगा । पहिया वाला भइया चिंतित हो उठा ।
पहिया वाले भइया के कान में किसी ने मंत्र फूंक दिया– एक मइया वाला भइया भी है जो बिल्कुल तुम्हारी तरह की सपने देखता रहता है । रंगीन और खुशनुमा सपने । गद्दी पर बैठने के सपने पर उसके पास साइकिल नहीं है । अपनी मइया से रोज ज़िद करता रहता है- गद्दी पर बैठने की।

पहिया वाला भइया था चतुर । साइकिल पंक्चर होने का था डर । सोचा- एक से दो भले, दोस्ती कुछ काम आयेगी, साइकिल पंक्चर होने से बच जाएगी । उठा लिया मोबाइल, मइया वाले भइया से बतियाने लगा । ये सिलसिला चल निकला । मइया वाले भइया को गद्दी चाहिये थी और पहिया वाले भइया को साइकिल में धक्का लगाने वाला एक बंदा ।

दोनों में दोस्ती हो गई  जैसे एक वीरू और दूसरा जय । दोनों साथ मिल कर राग छेड़ने को तैयार हो गये । बोल थे अनमोल मगर धुन थी बेसुरी । मइया वाले भइया ने एक म्यूजिक मास्टर ढूंढ लिया । भइया की मइया ने थैली खोल दी, बोली- कोई अच्छी धुन बनाओ । ऐसा गीत बनाओ कि देश-प्रदेश में भइया के जयकारे गूंज उठें । मइया ने सालों तक जयकारे सुने थे । सन्नाटा उसे खाता था, जयकारा सुनना बहुत भाता था । म्यूजिक मास्टर जुट गया । छक के पी और पी के एक धुन बना दी । मइया खुश हो गई, चलो लड़का कुछ काम से तो लगा ।

काम चल निकला मगर पहिया वाले भइया का बप्पा बिगड़ गया । बोला- ये क्या किया नालायक । मैं जिंदगी भर उसके खानदान को कोसता रहा, गरियाता रहा । तभी जोड़-जाड़ कर ये साइकिल बन पायी । आज जिस पर तू इठलाता है, गद्दी पर बैठ कर मौज उड़ाता है । क्यों उससे दोस्ती की पेंग बढ़ा रहा है, मेरी इज्जत पर धब्बा लगा रहा है । अब अगर तू थामेगा किसी दूसरे का हाथ तो फिर मैं नहीं दूंगा तेरा साथ । ला, मेरी साइकिल मुझे लौटा दे ।

पहिया वाला भइया हो गया था सयाना । अपने ही बप्पा की शिकायत थानेदार से कर दी । थानेदार था ज्ञानी । जानता था जिसके पास पहिया होता है, साइकिल भी उसी की होती है । उसने साइकिल भइया को सौंप दी ।

दोनो भइया साइकिल की सवारी को तैयार हो गये । मइया वाले भइया ने पहिया वाले भइया से ऐंठ कर कहा- एक पहिया मेरा । पहिया वाला भइया भी अकड़ गया- ये नहीं हो सकता । इधर खींचतान होने लगी, उधर बैकग्राउंड म्यूजिक बजने लगा – ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे … । दोस्ती टूटते-टूटते बची ।

अब मइया वाले भइया का हाथ था हैंडिल पर और पहिया वाले भइया का पैर था पैडल पर । दोनों साथ-साथ घूमने लगे । दोनों भइया गा रहे थे-  बात बन गई बात भइया, बात बन गई बात । जनता में लाखों-करोड़ों मइया और भइया हैं । जनता जानती है – ये दोस्ती जय-वीरू वाली दोस्ती नहीं है, ये तो गद्दी-गद्दी का खेल है । जनता ने मार दी लात, साइकिल गिरी धड़ाम, एक इधर गिरा – दूसरा उधर । ये तो होना ही था ।  

Dhiraj Singh
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...