Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

देश-प्रदेश

बिहार में पत्रकार की हुई हत्या पर जताया विरोध, पत्रकारों की सुरक्षा की मांग

करौली : बिहार में गत दिनों पत्रकार की हुई हत्या व आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले की घटनाओं के मामलों में विरोध जताते हुए सोमवार को राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला करौली की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विशेष कानून लागू किए जाने की मांग की गई है। श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के साथ संरक्षक जयप्रकाश पाठक, सुरेश शर्मा, जिला प्रवक्ता विशाल चतुर्वेदी, पुनीत भारद्वाज, मुरारी शर्मा, विजय पाण्डेय, चंद्रशेखर सहारिया, सौरभ गोयल, टीकम गुप्ता, धर्मेन्द्र चैधरी, मनीष बंसल, अशोक शौकी सहित कई पत्रकारों ने एसडीएम निवास पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम हिण्डौनसिटी एसडीएम मुकेश मीणा को एक ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया है कि देश में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट, हमले जैसी घटनाएं बढ रही हैं एवं गत दिनों बिहार में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या कर दी गई जिससे मीडियाकर्मियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विशेष कानून लागू किया जावे व इस संबंध में राज्य सरकारों को भी उचित दिशा निर्देश दिया जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...