Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

देश-प्रदेश

मंत्री प्रकाश पन्त द्वारा एक क्रांतिकारी पहल

देहरादून । प्रकाश पन्त माननीय वित्त, पेयजल, आबकारी, संसदीय कार्य, व विधाई मंत्री उत्तरारखण्ड सरकार द्वारा कल दिनांक 8 अप्रैल 2017 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगीजी से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचारपूर्ण भेंट की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मा0 मंत्री श्री पन्तजी द्वारा उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के सामने उत्तराखण्ड से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई और उत्तराखण्ड की परिसम्पत्तियों को हस्तांतरित करने का अग्रहपूर्ण निवेदन किया गया।

देहरादून । प्रकाश पन्त माननीय वित्त, पेयजल, आबकारी, संसदीय कार्य, व विधाई मंत्री उत्तरारखण्ड सरकार द्वारा कल दिनांक 8 अप्रैल 2017 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगीजी से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचारपूर्ण भेंट की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मा0 मंत्री श्री पन्तजी द्वारा उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के सामने उत्तराखण्ड से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई और उत्तराखण्ड की परिसम्पत्तियों को हस्तांतरित करने का अग्रहपूर्ण निवेदन किया गया।

मंत्री प्रकाश पन्त ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को जमरानी बांध परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिससे उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश दोनों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। जिस पर मुखयमंत्री उत्तर प्रदेश ने अपनी सहर्ष सहमति प्रकट की और दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों के स्तर पर परियोजना पर चर्चा करने के लिए सहमति प्रदान की। सबसे पहले प्रकाश पन्तजी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगीजी को उनके द्वारा किये जा रहे क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कार्यों के लिये बधाई दी और उत्तर प्रदेश के छोटे भाई उत्तराखण्ड के हितों से जुड़ी चिंताओं से अवगत कराया।

उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के व्यापक हित में प्रकाश पन्त ने अपनी महत्त्वाकांक्षी परियोजना जमरानी बांध हल्द्वानी के बारे में बताया कि 130.6 मीटर ऊंचे जमरानी बांध के निर्माण से हल्द्वानी शहर और आस-पास के क्षेत्रों को पेयजल की आपूर्ति होगी और परियोजना से प्राप्त होने वाले सिंचाई सुविधा का 57 प्रतिशत अतिरिक्त सिंचाई उत्तर प्रदेश के 47,607 हेक्टेअर कृषि क्षेत्र में और 43 प्रतिशत सिंचाई उत्तराखण्ड राज्य के 9458 हेक्टेअर कृषि क्षेत्र में प्राप्त होगी। इस परियोजना में कुल लागत रु0 2350.56 करोड़ आयेगी जिसका 25 प्रतिशत भाग (लगभग 595.00 करोड़) उत्तर प्रदेश राज्य को और शेष 75 प्रतिशत भाग उत्तराखण्ड राज्य को वहन करना है।

प्रकाश पन्तजी द्वारा इस परियोजना की विस्तृत जानकारी देने के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा इस योजना को सहर्ष सहमति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मंत्री प्रकाश पन्त ने उत्तराखण्ड परिक्षेत्र में आने वाली परिसम्पत्तियों जिनमें सिंचाई विभाग के 318 आवासीय भवन, 2 अनावासीय भवन, 357.326 हेक्टेअर भूमि और 37 नहरों को भी उत्तराखण्ड राज्य को देने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया और उन्होंने कहा है कि इस पर सचिव स्तर की वार्ता करके जल्दी ही इन समस्याओं का हल निकाला जायेगा।

इससे पूर्व ऐसे प्रयास उत्तराखण्ड सरकार की ओर देखने को नहीं मिले थे। पहली बार दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय देते हुये उत्तराखण्ड के प्रभावशाली मंत्री प्रकाश पन्त द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सामने दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुये परियोजना निर्माण का आग्रह किया गया। मंत्री प्रकाश पन्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सकारात्मक रुख दिखाते हुये जल्दी ही सभी मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

मनोज अनुरागी
मीडिया प्रभारी
श्री प्रकाश पन्त
मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...