Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बातों बातों में

मेट्रो में आत्मा का सफर

नीरवसब शरीर धरे के दंड हैं। इसलिए जब भी किसी स्वर्गीय का भेजे में खयाल आता है तब-तब मैं हाइली इन्फलेमेबल ईर्ष्या से भर जाता हूं। सोचता हूं कितनी मस्ती में घूमती हैं ये आत्माएं। जिंदगी का असली मजा तो दुनिया में ये आत्माएं ही उठाती हैं। न गर्मी की चिपचिप न सर्दी की कंपकंपी। क्या एअरकंडीशंड मस्तियां हैं इनके मुकद्दर में। होनी भी हैं। क्योंकि अब इनके मुकद्दर की ड्राफ्टिंग ब्रह्मा के बाबू चित्रगुप्त ने नहीं लिखी है। अब ये मुक्त ब्रह्मांड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का आनंद उठा रही आत्माएं हैं। मगर क्या करें हम तो अभी शरीर में हैं। हमें तो सारे भोग भोगने ही हैं। जबसे मेट्रो में चलने का दिहाड़ी व्यसन अपुन को लगा है माथे पर चिंता की रेखा की जगह मेट्रो की येलो लाइन-रेडलाइन उभरने-मिटने लगी हैं और थोबड़ा भी मेट्रो के टिकट-टोकन की तरह चिकना और गोल होता जा रहा है।

नीरव

नीरवसब शरीर धरे के दंड हैं। इसलिए जब भी किसी स्वर्गीय का भेजे में खयाल आता है तब-तब मैं हाइली इन्फलेमेबल ईर्ष्या से भर जाता हूं। सोचता हूं कितनी मस्ती में घूमती हैं ये आत्माएं। जिंदगी का असली मजा तो दुनिया में ये आत्माएं ही उठाती हैं। न गर्मी की चिपचिप न सर्दी की कंपकंपी। क्या एअरकंडीशंड मस्तियां हैं इनके मुकद्दर में। होनी भी हैं। क्योंकि अब इनके मुकद्दर की ड्राफ्टिंग ब्रह्मा के बाबू चित्रगुप्त ने नहीं लिखी है। अब ये मुक्त ब्रह्मांड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का आनंद उठा रही आत्माएं हैं। मगर क्या करें हम तो अभी शरीर में हैं। हमें तो सारे भोग भोगने ही हैं। जबसे मेट्रो में चलने का दिहाड़ी व्यसन अपुन को लगा है माथे पर चिंता की रेखा की जगह मेट्रो की येलो लाइन-रेडलाइन उभरने-मिटने लगी हैं और थोबड़ा भी मेट्रो के टिकट-टोकन की तरह चिकना और गोल होता जा रहा है।

अभी चेहरा गोल हो रहा है हो सकता है कल हमेशा के लिए गोल ही हो जाए। बसबाजी के अभ्यस्त दोस्त जब भी मुझे देखते हैं ए.राजा की तरह सम्मान देकर चिल्लाते हैं-आओ मेट्रो उस्ताद। हम बसेड़ुओं के बीच भी थोड़ा उठ-बैठ जाया करो। दोस्तों के जहरे व्यंग्य सुनकर मुंह कड़वा हो जाता है। कसम भगवान की अगर मेट्रो में चलने के कारण आदतें खराब नहीं हुई होतीं तो कब का इन के मुंह पर थूक देता। मगर हिदायतें याद आ जाती हैं- थूकना मना है। थूकने पर 500 रुपये जुर्माना। मेट्रो की शरीफाना हिदायतें रोज़ मेरे 500 रुपये बचा देती हैं। मैं कितनी तकलीफ में हूं, दोस्तों को क्या मालूम। वो तो बस मेरे मेट्रो-सुख से ही जलते रहते हैं। अब जलने का क्या है। जिन्हें सीट नहीं मिलती वे सीट पर बैठे यात्री को ऐसी हिकारत से देखते हैं जैसे ब्यूटीपार्लर से निकली किसी दुल्हन को कोई विधवा देखती हो। हिकारत भी इतनी गाढ़ी कि दुल्हन को भी अपने सुहागिन होने पर शर्मिंदगी हो जाए।

जलने का क्या है। जलनेवाले तो सीट पर बैठे विकलांग और बूढ़ों को भी सीट पर बैठा देखकर मन-ही-मन भुनभुनाते रहते हैं। फिर सीटविहीन खुंदकखाऊ की नज़र जब सीट पर बैठी सजी-धजी महिलाओं की तरफ जाती है। तब आरक्षण का दर्द उसकी सवर्ण आत्मा को सालने लगता है। आरक्षण के दर्द से सेक्स चेंज कराने की धार्मिक भावना उसके मन में उछालें मारने लगती है। वह सोचता है कि अगर कहीं वो महिला होता तो ऐसे थोड़े ही खड़ा होता। बड़े-बड़े खुर्राट बुड्ढे च्यवनप्राश का डिब्बा समझकर उसके पल-दो-पल के हसीन साथ का सेवन कर के जवान होने की जुगत भिड़ने लगते। और जो ऑलरेडी जवान होते वे नौजवान हो जाते। उसे अपने मर्द होने पर पहली बार शर्मिंदगी हुई। मर्दाने दिमाग में जनानी शर्मिंदगी का उसका यह पहला तजुर्बा था। सफर शुरू करने से पहले जो अपने को सलमान खान समझ रहा था अब खड़े-खड़े राखी सावंत होना चाह रहा है।

उसे लगने लगता है कि उसके शरीर में तेज़ी से अति महत्वपूर्ण भौतिक-रासायनिक परिवर्तन हो रहे हैं। उसकी सख्त चमड़ी रोमरहित कोमल-कोमल रेशम-सी त्वचा और पेट सिकुड़कर स्कर्ट में तब्दील होती जा रही है। वह सोच रहा है कि अगर वो सेंडो बनियान और हाफ पैंट पहनकर अपने ऑफिस चला जाए तो इस गंवारपन पर उसका बॉस यकीनन उसे आफिस से बाहर निकाल देगा। और अगर कहीं वो कन्या हो और स्लीव लैस और टॉप में ऑफिस चला जाए तो उसका बॉस शाम को उसे डिनर कराता हुआ घर तक छोड़ने जाएगा-ही-जाएगा। फिर वह खड़े-खड़े बुदबुदाता है- अगर कहीं मैं कन्या होता तो इस नारीपूजक देश में जहां एनडी तिवारी-जैसे तपस्वी रहते हों वहां बस या मेट्रो में ही क्यों सफर करता। और यदि आदमी-औरत की योनि से मुक्त होकर कहीं वह सिर्फ प्योर आत्मा ही होता तो महिला सीट पर बिना किसी रोक-टोक के बैठ सकता था,  भले ही सीट खाली न हो। और मेट्रो की कृपा से इस बहाने किसी शरीर को भी किसी दिव्य आत्मा का स्पर्श मिल जाता। वरना आजकल तो शरीर से ही शरीर का मिलन होता है।

व्यंग्य लेखक पंडित सुरेश नीरव हिंदी काव्यमंच के लोकप्रिय कवि हैं. 16 पुस्तकें प्रकाशित. 7 धारावाहिकों का पटकथा लेखन. अंग्रेजी, उर्दू, फ्रेंच में अनुवाद. 30 वर्ष तक कादम्बिनी के संपादन मंडल से संबद्ध. छब्बीस देशों की विदेश यात्राएं. भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित. आजकल स्वतंत्र लेखन और यायावरी. उनसे संपर्क सुरेश नीरव, आई-204, गोविंद पुरम, गाजियाबाद या मोबाइल नंबर 09810243966 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...