Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

मोदी जी… अपने नेताओं और भक्तों से भी कालेधन पर शपथ-पत्र लीजिए…

नरेन्द्र मोदी जी कालेधन के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर जनता के साथ मेरा भी सलाम… एक अंग्रेजी कहावत है चैरिटी बिगेन एट होम यानि हर अच्छे कार्य की शुरुआत अपने घर से की जाना चाहिए। देश की जनता को आप पर पूरा भरोसा है और इसीलिए कतार में खड़े होने के बावजूद वह आपके साथ है। योजना सफल साबित हुई तो 2019 के आम चुनाव में आपको वोट डालने के लिए भी इसी तरह कतार में लगी नजर आएगी।

नरेन्द्र मोदी जी कालेधन के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर जनता के साथ मेरा भी सलाम… एक अंग्रेजी कहावत है चैरिटी बिगेन एट होम यानि हर अच्छे कार्य की शुरुआत अपने घर से की जाना चाहिए। देश की जनता को आप पर पूरा भरोसा है और इसीलिए कतार में खड़े होने के बावजूद वह आपके साथ है। योजना सफल साबित हुई तो 2019 के आम चुनाव में आपको वोट डालने के लिए भी इसी तरह कतार में लगी नजर आएगी।

मेरा तो आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक का अगला चरण अपने घर से शुरू किया जाए। जब भाजपा विपक्ष में थी तब उसने विदेशी कालेधन को लेकर शोर-शराबा मचाया था और सत्ता में आने पर 100 दिन में ही ये कालाधन देश में लाकर जनता के खाते में 15-15 लाख जमा कराने के दावे भी किए गए और उस दौरान भाजपा सांसदों ने अपना कोई कालाधन विदेशों में न होने के शपथ-पत्र दिए थे। अब उसी तर्ज पर देश में भी कोई कालाधन न होने के शपथ-पत्र लिए जाएं। विदेशों में जमा कालाधन को मोदीजी आप कभी ला नहीं पाओगे। लिहाजा देश के साथ नेताओं के कालेधन को भी समाप्त किया जाना चाहिए और इसकी शुरुआत अपनी पार्टी से करेंगे तो जनता में शानदार संदेश जाएगा और अन्य पार्टियां बेनकाब हो जाएंगी।

अभी तो आपकी पार्टी के तमाम नेता और भक्तगण कालेधन के सवालों पर सेना के जवानों का उदाहरण देकर मुंह बंद कर देते हैं और डराने-धमकाने से भी बाज नहीं आते। क्यों नहीं आप अपनी पार्टी के तमाम नेताओं और मंत्रियों से इस आशय का शपथ-पत्र मांगें कि उनके पास एक रुपए भी कालाधन नहीं है..? इसमें तमाम पार्टी पदाधिकारियों से लेकर अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वहां के मंत्रियों के साथ-साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों और केन्द्रीय मंत्रियों के साथ उन अनगिनत भक्तों को भी शामिल किया जाए जो 24 घंटे इन दिनों आपकी माला जप रहे हैं और पुराने नोटों को बंद करने के कदम को क्रांतिकारी बता रहे हैं।

लिहाजा भगत सिंह के पड़ोसी के घर पैदा होने की सोच को आप खुद दूर कर सकते हैं और इस कालेधन के स्वच्छता अभियान की झाड़ू अपने घर में ही चलाकर दिखाएं, तभी न खाऊँगा और न खाने दूंगा की कहावत भी पूरी तरह से चरितार्थ हो सकेगी। अभी आप ही की पार्टी के हमारे मध्यप्रदेश के बड़े नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने आपको पत्र भी लिखा है और अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दिया और साथ ही यह भी कहा कि इसके अलावा उनकी कोई बेनामी सम्पत्ति हो तो उसे राजसात कर लिया जाए।

मैं श्री शर्मा जी के इस कदम की सराहना करता हूं और इस तरह के शपथ-पत्र हमारे इंदौर के साथ-साथ देशभर के नोताओं और भक्तों से लिए जाने का अनुरोध भी करता हूं। हम मीडिया वालों को तो आपके नेताओं और भक्तों ने बाजारू-बिकाऊ बता ही दिया है, तो ऐसे में कम से कम वे तो देशभक्त और हरीशचन्द्र होने का सबूत जनता जनार्दन के सामने देते हुए कालेधन के इस महायज्ञ में अपनी-अपनी आहुतियाँ दें या सोशल मीडिया पर अपने ईमानदारी के ढोंग-धतुरे को बंद कर दें…।

राजेश ज्वेल
वरिष्ठ पत्रकार
9827020830

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...