सरकारी छुट्टी के दिन परीक्षा होने के कारण समय या दिनांक परिवर्तन करवाने हेतु…. मान्यवर जी विनम्र निवेदन है कि तकनीकी शिक्षा विभाग मण्डल राजस्थान जोधपुर की पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग सिविल डिप्लोमा तृतीय वर्ष के विषय डिजाइन ऑफ rcc स्ट्रक्चर कोड (303) की परीक्षा बोर्ड की समय सारणी के अनुसार दिनांक 7 जुलाई 2016 को सुबह 8:00 बजे से 11:30 तक होनी है. इसी दिन मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार ईद उल फितर है. इस कारण मुस्लिम समाज के विद्यार्थी इस परीक्षा से वंचित रह सकते हैं क्योंकि ईद उल फितर की नमाज संपूर्ण भारतवर्ष में 9:00 बजे से 10:00 बजे के आसपास होती है.
मान्यवर जी से निवेदन है कि ईद के पवित्र त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कि आप इस परीक्षा के समय को परिवर्तन कर दें या दिनांक को चेंज करवाने हेतु समन्धित विभाग को सूचित कर के मुस्लिम समाज के विद्यार्थियों को इस परीक्षा से वंचित होने से बचाएं.
भवदीय
मोहम्मद मुस्तफा गौरी
मोहम्मद शाहिद
चिराग राठौड़
शेर मोहम्मद
इमरान कुरेशी
मोहम्मद ताहिर
सद्दाम हुसैन शाकिर
सोलंकी बाबू
लाल डूडी
मुखराज गोदारा
ओम दान चारण
दिलनवाज खान
सुनील गोयल
हाजी मोहम्मद
समस्त मुस्लिम समाज इंजीनियरिंग डिप्लोमा स्टूडेंट
मो,8559814598, 7742144598
[email protected]

