Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

राष्‍ट्र निर्माण के लिए आगे आएं युवा

युवा : बनारस में दूसरा युवा सम्‍मेलन आयोजित : अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्‍थान, वाराणसी के तत्‍वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा सम्‍मेलन की शुरुआत प्रभात फेरी के कार्यक्रम से हुआ. इसमें विभिन्न राज्यों से आए हुए, हज़ारों युवाओं ने कार्यक्रम-स्थल से 30 किलोमीटर दूर चंदौली जिले के रामगढ़ गांव, जो आधुनिक अघोर परम्परा के जनक कहे जाने वाले अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का जन्म स्थान है, वहां से वापस कार्यक्रम स्थल तक दो-पहिया व चार पहिया वाहनों में जूलूस निकाला.

युवा

युवा : बनारस में दूसरा युवा सम्‍मेलन आयोजित : अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्‍थान, वाराणसी के तत्‍वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा सम्‍मेलन की शुरुआत प्रभात फेरी के कार्यक्रम से हुआ. इसमें विभिन्न राज्यों से आए हुए, हज़ारों युवाओं ने कार्यक्रम-स्थल से 30 किलोमीटर दूर चंदौली जिले के रामगढ़ गांव, जो आधुनिक अघोर परम्परा के जनक कहे जाने वाले अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का जन्म स्थान है, वहां से वापस कार्यक्रम स्थल तक दो-पहिया व चार पहिया वाहनों में जूलूस निकाला.

हर-हर महादेव के नारे के साथ इतना लंबा जुलूस, संभवतः चंदौली जिले में पहली बार निकला था. सुबह 9:30 पर कार्यक्रम का शुभारम्भ तक़रीबन 70,00 भीड़ द्वारा गगनभेदी नारे के बीच बाबा सिद्धार्थ गौतम रामजी द्वारा दीप-प्रज्ज्‍वलन एवं ध्वजारोहण के पश्‍चात हुआ. इसके बाद 19 सूत्रीय कार्यक्रम में दहेज रहित विवाह, गरीबों की मदद, राष्‍ट्र के प्रति ईमानदारी, आपसी सौहार्द, भ्रूण हत्या का विरोध, नशा उन्मूलन इत्यादि का उल्लेख हुआ. ये 19 सूत्रीय कार्यक्रम, बीसवीं शताब्दी के विश्‍वविख्‍यात औघड़ संत अवधूत भगवान राम जी ने राष्‍ट्र निर्माण हेतु समर्पित किया था.

इसके बाद विशिष्ठ अतिथियों व आम जन मानस ने राष्‍ट्र को समर्पित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तेज़ी से क्रियान्यवन पर ज़ोर दिया. कुछ युवक-युवतियों ने संकल्प और शपथ भी लिया. बीच-बीच में बिहार के आरा जिले के गुंडी ग्राम ( विश्‍वविख्‍यात संत अवधूत भगवान राम जी की जन्म स्थली) स्थित मां मैत्रायिनी योगिनी स्कूल व अन्य राज्यों के स्कूलों से आए बच्चों ने देशभक्ति व सामाजिक समस्याओं पर आधारित नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया. शाम को भोजपुरी के नामचीन कलाकारों ने भक्ति व सामाजिक संगीत के ज़रिए इस सम्मेलन में अपना योगदान दिया.

दूसरे दिन एक जनवरी 2011 को सभा का शुभारम्भ पूर्व की तरह हुआ. वक्ताओं के उद्गार के पश्‍चात सांयकाल पीठाधीश्‍वर बाबा गौतम रामजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज देश को युवाओं से अपेक्षा है. इस बदलाव हेतु उन्होंने वैचारिक क्रांति का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अगर कुछ युवा भी बदल जाएं और समर्पित भाव से देश के लिए काम करने लगें तो इस सम्मेलन की सार्थकता सिद्ध हो जाएगी.

कार्यक्रम के अंत में पूज्य बाबा द्वारा संयोजक मंडल व आयोजक मंडल को सम्मानित किया गया. इस विशाल सम्मेलन की पूरी ज़िम्मेदारी राजदीप सिंह, अजीत सिंह- पूर्व छात्र नेता बीएचयू, पुन्नीलाल कुर्रे, राधेश्‍याम यादव व सर्वेश मिश्रा के कंधों पर थी. इसके अलावा अंजनी कुमार झा ने समस्त कार्यक्रमों की रूप-रेखा महीनों मेहनत के बाद तैयार कर सम्मेलन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया. साथ में आयोजक मंडल के रामजन्म सिंह, सूर्यनाथ सिंह, उदयभान सिंह, अरूण सिंह, श्रीमती संगीता सिंह इत्यादि ने भी अथक महनत कर सम्मेलन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया. कार्यक्रम का संचालन नीरज वर्मा ने किया.

सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, बिहार जनता दल-यूनाइटेड के अध्यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह, ओम प्रकाश सिंह पूर्व मंत्री- उत्तर प्रदेश सरकार सहित अनेक सांसद, विधायक, पत्रकार, वकील एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

बनारस से नीरज वर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...