Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजनीति-सरकार

सरकारी पप्पुओं को भी जागरूक करें

इस बार मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से काफी काम किया गया [caption id="attachment_2146" align="alignright"]संजय कुमार सिंहसंजय कुमार सिंह[/caption]और मीडिया ने भी इसमें अच्छी भूमिका निभाई। लेकिन ऐन मतदान वाले दिन अखबारों में खबर छपी कि दिल्ली से सटे गुड़गांव में सैकड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। ऐसा ही गाजियाबाद के वैशाली इलाके में हुआ है। इस लेखक के पास 05 जनवरी 2005 को जारी मतदाता पहचान पत्र है लेकिन वोट डालना संभव नहीं हुआ क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं ढूंढ़ा जा सका। वह भी तब जब पिछले विधानसभा और नगरपालिका चुनावों में मतदान किया था और वैशाली में ग्यारह मंजिल की एक बिल्डिंग में सात साल पहले खरीदे गए अपने फ्लैट में लगातार रह रहा हूं। लेकिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने वालों को इस बार यह बिल्डिंग नहीं मिली और इसके तमाम अधिवासियों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।

संजय कुमार सिंह

इस बार मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से काफी काम किया गया संजय कुमार सिंहऔर मीडिया ने भी इसमें अच्छी भूमिका निभाई। लेकिन ऐन मतदान वाले दिन अखबारों में खबर छपी कि दिल्ली से सटे गुड़गांव में सैकड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। ऐसा ही गाजियाबाद के वैशाली इलाके में हुआ है। इस लेखक के पास 05 जनवरी 2005 को जारी मतदाता पहचान पत्र है लेकिन वोट डालना संभव नहीं हुआ क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं ढूंढ़ा जा सका। वह भी तब जब पिछले विधानसभा और नगरपालिका चुनावों में मतदान किया था और वैशाली में ग्यारह मंजिल की एक बिल्डिंग में सात साल पहले खरीदे गए अपने फ्लैट में लगातार रह रहा हूं। लेकिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने वालों को इस बार यह बिल्डिंग नहीं मिली और इसके तमाम अधिवासियों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।

मतदान के कम प्रतिशत पर हमलोग हमेशा से चिन्ता जताते आए हैं पर अब लग रहा है कि इसका कारण कहीं न कहीं मतदाता सूची का पूरी तरह व्यवस्थित नहीं होना है। गाजिबायाद के मुकाबले दिल्ली की मतदाता सूची काफी व्यवस्थित है पर वहां भी नाम ढूंढ़ना आसान नहीं है। पटपड़गंज का जो हिस्सा आई.पी. एक्सटेंशन के नाम से बसाया गया है उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है और यह पटपड़गंज में ही शामिल किया गया है।

इसी तरह, दिल्ली का ही शेखसराय नाम का मोहल्ला बुधवार को सर्च करने पर नहीं मिला। गनीमत यह है कि दिल्ली की मतदाता सूची नेट पर है और आप थोड़ा समय लगाकर अपना नाम ढूंढ़ कर वोट डाल सकते हैं। पर गाजियाबाद तो शायद हिन्दुस्तान के सबसे पिछड़े चुनाव क्षेत्रों में है। मतदाता सूची तो नहीं ही मिली। चुनाव से संबंधित सामान्य जानकारी भी सरकारी वेबसाइट पर नहीं है। जो फोन नंबर मिले वे सब गलत थे।

गाजियाबाद रहने आने से पहले दिल्ली समेत जहां कहीं भी मतदाता सूची में नाम रहा और मतदान केंद्र पर गया वहां मतदान अधिकारी उस पर्ची की मांग जरूर करते हैं जो भिन्न उम्मीदवार मतदाताओं की सुविधा के लिए बंटवाते हैं। जाहिर है, यह व्यवस्था सरकारी नहीं है पर सुविधा के लिए इसकी मांग की जाती है और इसका प्रचलन है। सवाल यह है कोई मतदाता किसी उम्मीदवार की यह सेवा क्यों ले। और न ले तो मतदाता सूची में अपना नाम कैसे ढूंढ़े। कायदे से मतदाता सूची मतदान से काफी पहले जनता के लिए सार्वजनिक और सुविधाजनक रूप से (इंटरनेट समेत) उपलब्ध होनी चाहिए और उसके बाद लोगों को समय व मौका दिया जाना चाहिए कि वे अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन और आवश्यक प्रयास करें। नियम पूरा करने के लिए यह सब अभी भी होता है पर औपचारिकता के लिए ही।

अभी हालत यह है कि आपको वोट देने के लिए तो छुट्टी मिलती है पर वोटिंग लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए कोई छुट्टी नहीं मिलती जबकि यह काम अपेक्षाकृत काफी मुश्किल और जटिल है। मतदाता सूची में नाम शामिल करना आसान किए जाने की भी जरूरत है और यह काम छुट्टी के दिन तथा कार्य समय के बाद भी हो सके इसकी भी व्यवस्था की जानी चाहिए। अभी यह काम आप किसी कार्य दिवस को ही कर सकते हैं। अब  कहा जा रहा है कि लोग-बाग छुट्टी होने के बावजूद वोट देने निकलने की जहमत नहीं उठाते। अगर ऐसा है तो क्या कोई अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की जहमत उठाएगा। और जब मतदाता सूची में नाम ही नहीं होगा (और हो तो ढूंढ़ने पर भी न मिले) तो कौन वोट दे पाएगा।

लोग मतदान करें इसके लिए बहुत जरूरी है कि लोगों को बताया जाए कि उन्हें वोट देने कहां जाना है और मतदाता सूची में उनका नाम कहां है। अभी यह काम सरकारी स्तर पर नहीं होता है और उम्मीदवार अपने खर्च पर करते हैं। लेकिन गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र की मतदाता सूची ऐसी है कि किसी भी पार्टी के उम्मीदवार सभी मतदाताओं को ढूंढ़कर उनतक पर्ची नहीं पहुंचा पाते हैं और मतदाता अपना नाम ढ़ूंढ़ते एक मतदान केंद्र से दूसरे के चक्कर लगाते रहते हैं। उसपर हर चुनाव में मतदान केंद्र बदल जाए और नाम अपने आप हट जाएं या शामिल कर जाएं तो क्या कहने।

कुल मिलाकर, स्थिति यह है कि मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरे हिन्दुस्तान में एक ही तरीके से होता है। गांवों में अगर बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) मुखिया अथवा तहसीलदार या किसी अन्य के घर पर बैठकर आस-पास के सभी घरों के लोगों के नाम जान सकता है और बताने वाले पर भरोसा करके उन्हें शामिल भी कर सकता है तो शहरों की बहुमंजिली इमारतों और कई इमारतों वाले अपार्टमेंट कांपलेक्स में यह बिल्कुल संभव नहीं है। यहां तो लोग पड़ोसी को नहीं जानते उसके पूरे परिवार को क्या जानेंगे। ऐसे में क्या उसी बीएलओ के लिए उतने ही पैसे, समय या सुविधा में घर-घर जाकर सबके नाम देखना तय करना और मतदाता सूची में शामिल करना संभव है। यहां कोई मुखिया नहीं होता जिसकी दिलचस्पी इस तरह के कामों में होगी।

दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव और गाजियाबाद के साथ-साथ देश के कई अन्य शहरों में स्थिति अलग है और वहां दूसरी व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए, हैदराबाद में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ड्रॉप बॉक्स की सुविधा उल्लेखनीय है। ऐसा दूसरे शहरों में भी किया जाना चाहिए। इसी तरह, सभी इमारतों और पॉश कहे जा सकने वाले मोहल्लों में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन है जिसकी सहायता ली जा सकती है। लाखों रुपए खर्च करके बनाए जाने वाले मतदाताओं के परिचय पत्र का क्या मतलब अगर वे मतदान के ही काम नहीं आएं। और अगर कोई काम रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कम खर्च में ज्यादा जिम्मेदारी से कर सकता है तो उसके लिए बीएलओ की क्या जरूरत।

इन बातों पर विचार किए जाने की जरूरत है और आम लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि वोट डालने वालों के नाम मतदाता सूची में हों, उन्हें मिल जाएं और अगर एक बार दर्ज हो जाए तो आसानी से हट न जाए – कम से कम थोक भाव में नाम हटाने से पहले तो जरूर सोचा जाए कि ये नाम दर्ज क्यों और कैसे हुए होंगे।


लेखक संजय कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। पत्रकारिता को बाय-बाय बोलने के बाद वे इन दिनों अनुवाद का काम संगठित तरीके से कर-करा रहे हैं। संजय से संपर्क [email protected] या 09810830265 के जरिए कर सकते हैं।

 

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...