Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बातों बातों में

सानिया और शोएब का तलाक तो होना ही था!

शिबलीवही हुआ जिस का डर सबको था। अंततः सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। खबर के अनुसार सानिया ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से सलाह मशविरा करने के बाद यह फैसला किया कि उनके लिए यही बेहतर है की वो खुद को शोएब से अलग कर लें। शोएब से अलग होने के बाद सानिया किस से शादी करेंगी यह अभी पूरी तरह से तय नहीं है, मगर आशा है कि वो पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात मानेंगी जिन्होंने सानिया को स्मार्ट क्रिकेटर इरफान पठान से शादी करने का मशविरा दिया है। मगर खुद सानिया इरफान के बजाय ज़हीर खान से शादी करना चाहती हैं, जो इरफान से बेहतर गेंदबाज हैं और टीम में भी बने हुये हैं।

शिबलीवही हुआ जिस का डर सबको था। अंततः सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। खबर के अनुसार सानिया ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से सलाह मशविरा करने के बाद यह फैसला किया कि उनके लिए यही बेहतर है की वो खुद को शोएब से अलग कर लें। शोएब से अलग होने के बाद सानिया किस से शादी करेंगी यह अभी पूरी तरह से तय नहीं है, मगर आशा है कि वो पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात मानेंगी जिन्होंने सानिया को स्मार्ट क्रिकेटर इरफान पठान से शादी करने का मशविरा दिया है। मगर खुद सानिया इरफान के बजाय ज़हीर खान से शादी करना चाहती हैं, जो इरफान से बेहतर गेंदबाज हैं और टीम में भी बने हुये हैं।

अंदर की खबर यह है कि ज़हीर की माँ भी सानिया मिर्ज़ा को बहू के रूप में देखना चाहती हैं और वो इस कोशिश में लगी हैं कि सानिया और शोएब का तलाक ज़रूर हो जाये। मगर समस्या यह है कि इरफान की माँ भी सानिया से ही बेटे की शादी करना चाहती हैं। इरफान से करीबी रिश्ता रखने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम नहीं ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि सानिया की माँ भी यह दुआ भी कर रही हैं कि किसी तरह इरफान को एक बार फिर से टीम में जगह मिल जाये ताकि उसकी पहले जैसी हैसियत हो जाये। याद रहे कि दूसरे कई बड़े लोगों और सानिया के मिलने वालों के साथ अजहरुद्दीन ने उस वक़्त भी सानिया से कहा था कि यदि वो किसी क्रिकेटर से ही शादी करना चाहती हैं तो इरफान पठान से करें। वो अच्छे गेंदबाज भी हैं और शोएब के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट भी। वैसे सानिया खुद भी यही चाहती थी कि उनकी शादी इरफान या ज़हीर खान में से किसी एक के साथ हो, मगर अचानक महेश भूपति की बात मान कर उन्‍होंने शोएब से शादी करने का फैसला कर लिया। मगर अब इस रिश्ते मे दरार आ गयी है।

अब खबर गरम यह है कि आखिर सानिया ने शोएब से तलाक लेने का फैसला क्‍यों किया। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि इस के कई कारण हैं। एक तो सानिया को यह लगा था कि चूंकि अब उनका खेल बेहतर नहीं रहा और कमाई की उम्मीद कम हो गयी है, ऐसे में शोएब से यदि शादी हो जाती है तो वो उनकी कमाई पर ऐश करेंगी, मगर जब सानिया ने देखा कि शोएब को तो टीम में जगह ही नहीं मिली तो उन्‍होंने तलाक का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि सानिया ने शोएब से तलाक का फैसला उसी समय कर लिया था, जब शोएब को पाकिस्तान की विश्व कप टीम में नहीं लिया गया था। इस संबंध में सानिया और शोएब में कई बार खटपट भी हुई। सानिया हमेशा इस बात से नाराज रहती कि शोएब अख्तर को 2003 के बाद एक बार फिर विश्व कप खेलने का अवसर मिल गया मगर तुम्हें नहीं मिला। मलिक बार बार सानिया को तसल्ली देते रहे कि मैं विश्व कप की टीम में ज़रूर रहूँगा, मगर ऐसा संभव नहीं हो सका और तलाक की नौबत आ गयी।

दूसरी एक खास वजह पाकिस्तान में आए दिन होने वाले धमाके भी हैं। सानिया को हमेशा इस बात का डर रहता है कि पता नहीं इस देश में कब और कहाँ धमाका हो जाये। अब देखना यह है कि सानिया की शादी अजहर, जो जल्द ही ज्वाला गट्टा से शादी करने वाले है, के कहने पर इरफान से होती है या फिर वो किसी और को पसंद करती हैं। यह तो समय ही बताएगा. माफ करना सानिया, शोएब, अजहर और उनके चाहने वाले क्‍योंकि…

बुरा न मानो होली है

लेखक ए एन शिबली हिन्‍दुस्‍तान एक्‍सप्रेस के ब्‍यूरो चीफ हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...