Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मेरी भी सुनो

सानिया को पाकिस्‍तान से लाने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना!

टेनिस सनसनी के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पा चुकी सानिया मिर्ज़ा अपने खेल के माध्यम से ही भारत में मशहूर नहीं हुई बल्कि भारत में सानिया के दीवानों की एक बड़ी फ़ौज है, जो सानिया को किसी कीमत में खोना नहीं चाहता. सानिया का भारत में क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  अब तक सानिया के नाम से भारत में कई गीत आ चुके हैं और उन गीतों पर यहाँ के युवा जम कर थिरकते हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड और बिहार,  जहां की खासकर बोली भोजपुरी है,  में भी अब तक सानिया के नाम तीन गीत काफी फेमस हुए.

टेनिस सनसनी के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पा चुकी सानिया मिर्ज़ा अपने खेल के माध्यम से ही भारत में मशहूर नहीं हुई बल्कि भारत में सानिया के दीवानों की एक बड़ी फ़ौज है, जो सानिया को किसी कीमत में खोना नहीं चाहता. सानिया का भारत में क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  अब तक सानिया के नाम से भारत में कई गीत आ चुके हैं और उन गीतों पर यहाँ के युवा जम कर थिरकते हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड और बिहार,  जहां की खासकर बोली भोजपुरी है,  में भी अब तक सानिया के नाम तीन गीत काफी फेमस हुए.

वह भी सानिया के जीवन में हुए तीन परिवर्तनों पर आधारित हैं और अबकी बार यहाँ के गीतकार ने सानिया का नाम पर सावन में भगवान शंकर को भी दांव पर लगा दिया और इस गीत पर सावन में कांवरिये काफी झूम कर नाचे.  जी,हां, टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस के खेल में अपनी हर शॉट पर जौहर दिखा कर ना सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया बल्कि बहुत जल्द ही भारत की ब्रांडेड खिलाडी का दर्जा प्राप्त कर लिया. अब सानिया के प्रशंसक कहा चुप रहते. पूरे देश में धूम मचाने वाली सानिया को भोजपुरी बेल्ट कहां छोड़ने वाला. और यहाँ के भोजपुरी के लोकप्रिय गायक पवन सिंह ने सानिया पर एक गीत ही लिख डाला–“सानिया मिर्ज़ा कट नथुनिया जान मारेले”. और देखते ही देखते यह गीत लोकप्रियता की बुलन्दिया छूने लगा. बच्चा, बूढ़ा और जवान क्या.  हर आम-ओ खास की जुबान का दुलारा बन गया.  युवा वर्ग तो जमकर इस गीत का लुत्फ़ उठाया.

लेकिन बाद में सानिया मिर्ज़ा की शादी पाकिस्तान में शोएब मालिक से होने की खबर ने सानिया के दीवानों को तोड़ कर रख दिया. यहाँ का युवा न सिर्फ शर्मिंदा और हतोत्साहित हुआ बल्कि सानिया के इस फैसले पर सानिया को जम कर कोसा. और इसी दौरान भोजपुरी की एक कैसेट “मनवा त टोली” में गीतकार खेसारी लाल ने सानिया के पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी करने पर जम कर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्हों ने गाया कि —“बहुते कुंवार हिन्दुस्तानी क्रिकेटर, सचिन तेंदुलकर,  धोनी से के बा बेटर, पठान-सलमान संगे कइलू बेईमानी, टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजलू पाकिस्तानी, नथिया वाली सानिया दूल्हा खोजलू पाकिस्तानी.”

खेसारी लाल ने सानिया की शादी के टीवी पर मचे शोर और चर्चा पर यहाँ के प्रशंसकों की हालत बयां करते हुए इसी गीत में आगे गाते है—- “टीवियों के बड़ा हल्ला करे जोर शोर से, केतना दीवाना गमछा भेंवतारे लोर से. ढेर लोग के बढ़ गईल बाड़े परेशानी, टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजलू पाकिस्तानी, नथिया वाली सानिया दूल्हा खोजलू पाकिस्तानी,  सारा हिन्दुस्तानी का करेजा लिहलू काढी, लड़िका-फड़का देत बाड़े पाकल-पाकल गारी, इनकर जवानी सोखी केतना लोग के पानी, टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजलू पाकिस्तानी.”

यह गीत भी यूपी और बिहार के भोजपुरी बेल्ट में बहुत धमाल मचाया. लेकिन सानिया मिर्ज़ा के अटल फैसले और सोएब मालिक से शादी के बाद यहाँ का युवा सानिया को लेकर काफी निराश हो गया. लेकिन अबकी बार सावन के महीने में,  जो हिंदु धर्म के लिए आश्था का महीना है और आराध्य देव भगवान शंकर का महीना कहा जाता है.  इस महीने में भोले नाथ के लाखों भक्त कांवड़ में जल ले जाकर शिवालयों पर चढ़ाते हैं और ऐसा मानना है कि इस में मांगी गयी हर मन्नत भगवान शंकर पूरी कर देते हैं,  तो भारत के शिव भक्त सानिया मिर्ज़ा को ही मांग बैठे. अब देखना है कि भगवान शंकर इनकी मुराद पूरी करते हैं या नहीं.  इस बार भोजपुरी के गायक अरविन्द “अकेला” उर्फ़ कल्लू ने अपनी कैसेट “कांवड़िया इज रेडी सावन में” कैसेट में गाया है कि –

“चाँद के दिहे केतना दीवाना प्यार के उनका तूफान से, अबो से बोला द ए बाबा सानिया के पाकिस्तान से, लाखों आशिक के लुट गइल बाबा दिल के दुनिया हो, नजर से हमरा विसरत नइखे नाक के नथुनिया हो,  रहे मीठ मुस्कान, जैसे तरई के चान, सुन-सुन मोरे दिल के जहाँ, काटी के पंख गिरा दिहली ऊ चाहत के आसमान से, अबो से बोला द ए बाबा सानिया के पाकिस्तान से.”

आगे शिव भक्त सानिया के भारत में शादी ना करने पर सवाल करता है कि —-

“काहे ना बनली बहु सानिया आके हमरा रांची के, असरा तुरली धोनी के सबुर हाथ पकड़ले साक्षी के, का मिली पाकिस्तान, जवान मिली ना हिंदुस्तान, लगायी द तलाक तोड़ा मालिक के गुमान, काहे ना कैली शादी ए बाबा जहीर चाहे पठान से, अबो से बोला द ए बाबा सानिया के पाकिस्तान से.”  इस गीत के माध्यम से जहां गायक सानिया पर जम कर कमेन्ट करता है,  वहीं सानिया के पाकिस्तान में शादी करने पर नाराज तो है,  लेकिन उसे भोले बाबा से उम्मीद है कि वह  सानिया का तलाक करा कर शोएब मलिक का गुमान तोड़ेंगे और उसे वापस भारत लायेंगे. अब उनकी मुराद बाबा सुनते हैं कि नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में है,  लेकिन इस गीत पर शिव भक्त कांवाडिया झुण्ड बना कर खूब नाचे और यह गीत चर्चा का विषय बना हुआ है. एक भारतीय खिलाड़ी के रूप में सानिया मिर्ज़ा ही एक ऐसी खिलाड़ी रही हैं,  जो भारत में इस हद तक लोकप्रिय रहीं कि उनके ऊपर लगभग 25 करोड़ की आबादी वाला और दुनिया के हर कोने में फैले भोजपुरिया समाज के काफी फेमस तीन गीत लिखे और सुने गए.  वहीं इस पूरे मामले से यह बात स्पष्ट है कि भारत में सानिया का क्रेज़ आज भी बरकरार है.

लेखक सुधीर सिंह आजमगढ़ में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से जुड़े हुए हैं. सुधीर से संपर्क 09454337444  पर संपर्क किया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...