Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

सालिक और पहलू की हत्या पर शर्मिंदा है मुल्क!

मोदी-योगी बताएं देश मनुस्मृति से चलेगा या फिर बाबा साहेब के संविधान से… भाजपा शासित राज्यों में हिंदुत्ववादी संगठन चला रहे हैं समानांतर सरकार… गौ हत्या के नाम पर देश की संसद को गुमराह कर रही है मोदी सरकार
 
लखनऊ : रिहाई मंच ने झारखण्ड के गुमला में मुहम्मद सालिक और राजस्थान के अलवर में गौ रक्षकों द्वारा पहलू खान की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में हिंदुत्ववादी संगठन समानांतर सरकार चला रहे हैं, जो कि मानवता को भी शर्मसार कर देने वाला है। मंच ने कहा कि झारखण्ड में जिस तरह से पहलू खान की हत्या के बाद मुहम्मद सालिक को गौ रक्षकों ने पीट -पीटकर मार डाला उसने यह साबित कर दिया है कि भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था का क्या हाल है।

मंच ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा हिन्दू राष्ट की पैरोकारी करने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा शासन आने के बाद जिस तरह से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर हमले बढे हैं, संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ी जा रही है दरअसल यही भाजपा और योगी के हिन्दू राष्ट्र की तस्वीर है।
 
मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि झारखण्ड के गुमला में मुहम्मद सालिक और अलवर में गौ रक्षकों द्वारा मारे गए पहलू खान की निर्मम हत्या की निंदा जब पूरी दुनिया में हो रही है तब ऐसे स्थिति में भाजपा नेताओं द्वारा देश की संसद में जिस तरह से पहलू खान की हत्या पर लीपापोती की जा रही हैं वह बेहद शर्मनाक है। पहलू खान की हत्या के बाद हर उस भारतीय का सर शर्म से झुक जायेगा जो भारतीय संविधान में यकीन रखता है लेकिन भाजपा नेता जिस तरह से निर्लज्जता की सीमा पार करके बयानबाजी कर रहे हैं, वह और भी शर्मनाक है।

रिहाई मंच महासचिव ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जिस तरह हिन्दू राष्ट्र की खुलेआम बात कर रहे है उनको और नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि यह देश मनुस्मृति से चलेगा या फिर बाबा साहेब द्वारा लिखे गए संविधान से चलेगा।
 
द्वारा जारी
अनिल यादव
प्रवक्ता
रिहाई मंच लखनऊ 
मो न -8542065846

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...