Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

तेरा-मेरा कोना

सुबह का अखबार और पड़ोसी के घर छापा का समाचार

सुबह होना जितना जरूरी है अखबार होना भी उतना ही जरूरी है। सुबह यदि अखबार नहीं तो लगता ही नहीं की सुबह हो गई। तड़के अखबार का आ जाना बड़ा सुकून देता है पढ़े भले कभी भी मगर अखबार का सुबह होना जरूरी। नेता हो, अभिनेता हो, पत्रकार, पाठक, लेखक, कलाकार, व्यापारी, उद्योगपति, मंत्री, संत्री, अफसर सब के घर सुबह का अखबार होना जरूरी। समाचारों में कुछ हो या न हो मगर अखबार की सुर्खियों के साथ चाय-पान का आनन्द ही कुछ और है और यदि अखबार में अपनी तारीफ या विरोधी के घर छापा पड़ने का समाचार हो तो क्या कहना। बाछें खिल जाती है। चेहरे पर मधुर मुस्कान छा जाती है। चिड़ियों की चहचहाट और भी मधुर लगने लग जाती है। लेकिन समय बदल गया है। अखबार बदल गये है। आप कहेंगे अखबारो में होता क्या है? हत्या, बलात्कार, चोरी, चेन खींचने की घटनाओं के अलावा।

सुबह होना जितना जरूरी है अखबार होना भी उतना ही जरूरी है। सुबह यदि अखबार नहीं तो लगता ही नहीं की सुबह हो गई। तड़के अखबार का आ जाना बड़ा सुकून देता है पढ़े भले कभी भी मगर अखबार का सुबह होना जरूरी। नेता हो, अभिनेता हो, पत्रकार, पाठक, लेखक, कलाकार, व्यापारी, उद्योगपति, मंत्री, संत्री, अफसर सब के घर सुबह का अखबार होना जरूरी। समाचारों में कुछ हो या न हो मगर अखबार की सुर्खियों के साथ चाय-पान का आनन्द ही कुछ और है और यदि अखबार में अपनी तारीफ या विरोधी के घर छापा पड़ने का समाचार हो तो क्या कहना। बाछें खिल जाती है। चेहरे पर मधुर मुस्कान छा जाती है। चिड़ियों की चहचहाट और भी मधुर लगने लग जाती है। लेकिन समय बदल गया है। अखबार बदल गये है। आप कहेंगे अखबारो में होता क्या है? हत्या, बलात्कार, चोरी, चेन खींचने की घटनाओं के अलावा।

आप बिलकुल ठीक कह रहे है और ठीक सोच भी रहे है श्रीमान मगर मैं ये कहता हूं अखबार समाज का आईना ही तो आपके सामने पेश कर रहा है, रही बात नमक-मिर्च-मसाला लगाकर छापने की तो ये सब अखबार बेचने की कलाएं है, जिसमें वाणिज्य, व्यवसाय, विज्ञान भी जुड़ जाते हैं। सुबह का ताजा अखबार जिसमें से स्याही की भीनी भीनी खुशबू आ रही हो साथ में चाय का कप बस अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं पर है। क्या ख्याल है आपका। अखबार में चिड़िया होती है, गिद्ध होते है। भेड़े और भेड़ियों के प्रसंग होते है। काले हाथी, सफेद हाथी होते है और कभी कभी बच्चे, महिलाएं और आदमी भी होते हैं। अखबारों की दुनिया के भीतर कई दुनियाएं होती हैं। अखबारों के उपर भी एक दुनिया नीचे भी एक दुनिया दांये बांये भी दुनिया, जो समाचार नहीं छपते उनसे ज्यादा फायदा होता है। समाचारों का रोपण एक विकट व्यवसाय बन गया है। समाचारों में संवेदना, सृजनशीलता, संवाद आदि की तलाश करना मुश्‍िकल है। समाचारों में आम आदमी को ढूंढना भी मुश्किल है। सरकारें अखबारों को विज्ञापनों के काजू खिला-खिला कर खुश रखती है। आर्थिक समाज में सब जायज हैं। अखबारों में विपक्ष को रोके रखने के लिए भी पूरे प्रयास किये जाते है। अखबारों से उपर है सरकार और विपक्ष दोनों। दोनों मस्त। अखबार व्यस्त। पाठक अस्त-व्यस्त।

अखबार की दुनिया की अपनी मजबूरियां है। हर सुबह पांच बजे उसे बाजार में जाकर खड़ा होना पड़ता है और इस खड़े होने की कीमत देनी पड़ती है। विज्ञापनों के सहारे खड़े अखबार सुबह सुबह पाठकों को लड़खड़ाते हुए दिख सकते है। विकास, दलाली, भ्रप्टाचार, पुलिस, नेता मंत्री सब को चाहिये अखबार काला अखबार। काले कारनामे। स्वर्णाक्षर योग्य समाचार भी काले रंग में। अपनी तमाम कमजोरियों के बावजूद सुबह का अखबार सब को चाहिये। एक सम्पादक के अनुसार सुबह का अखबार सुबह-सुबह दुनिया जहान को चाहिये। विपक्ष के लिए तो वरदान की तरह होता है अखबार। अखबार पढ़ कर ही विपक्ष विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा में हंगामा करता है नहीं तो बेचारा दिन भर क्या करता। सुबह पढ़ो शाम तक सिर धुनो। राजनीति बदल गई है। समाज बदल गया है। समाज का सोच बदल गया है। सब कुछ आर्थिक हो गया है। लेकिन मैं सुबह के अखबारों बल्कि कहे कि सभी अखबारों का सम्मानित, नियमित पाठक हूं, मेरी आंखों पर जो भारी नजर का चश्‍मा चढ़ गया है इसका मूल कारण भी सुबह के अखबार ही है।

मेरी सुबह अखबारों के साथ उगती है और अखबारों के शब्दो के साथ साथ सूरज चढ़ता जाता है। अखबार देख कर मैं निश्चिंत हो जाता हूं। दुनिया जहां कल थी वहीं आज है। दंगा, कफर्यू, अपराध, बलात्कार, चोरी, डकैती, डाकू, सफेद पोश डाकू, किसी का मरना या किसी का जन्म लेना सब अखबारों से ही पता चलता है। समाज में अगर कहीं अंकुश है तो वह सुबह का अखबार ही है, राजनीति, अफसरशाही, उद्योगपति, व्यापार, न्यायपालिका, गरीब-अमीर सब पर अंकुश का काम करता है अखबार। सच में सुबह का अखबार अखबार नहीं एक सम्पूर्ण जीवन-दर्शन है। एक पूरा जीवन है इसे शिद्दत से जीना चाहिये। क्या ख्याल है आपका।

लेखक यशवंत कोठारी जयपुर के निवासी हैं तथा लेखन से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...