Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

मध्‍य प्रदेश में मीडिया ग्रुपों के बुरे दौर

इस रहस्य को समझ पाना बेहद कठिन है कि नए अखबार खोलने वाले संस्थानों पर आयकर विभाग के छापे क्यों पड़ जाते हैं,  इस रहस्य को बूझने के लिए गहन चिंतन करना पड़ेगा। हाल ही बसंल ग्रुप पर पड़े आयकर विभाग के छापों ने इस रहस्य को और भी ज्यादा गहरा दिया है। बंसल न्यूज आरंभ हुए कुछ ही दिन हुए हैं और यहां छापे पड़ गए। इसके पहले पीपुल्स समाचार के साथ भी यही हुआ था अखबार चालू हुआ और छापा पड़ गया। इसके पीछे यही कारण हो सकता है कि इन संस्थानों द्वारा अखबार यह सोचकर निकाला गया कि अब उनकी तरफ कोई भी झांक नहीं सकेगा लेकिन आयकर विभाग ने ऐसे लोगों का मुगालता सबसे पहले दूर कर दिया।

बहरहाल इन दिनों मध्यप्रदेश में मीडिया के वैसे भी बुरे दिन चल रहे हैं राज ग्रुप पर सरकार ने हमला बोल रखा है। इधर सहारा न्यूज के भी बुरे हाल हैं देखिए आगे आगे क्या होता है। हां संवादनगर घोटाले ने भी कई पत्रकारों की नींद हराम कर रखी है जाने कब जेल जाना पड़े। अखबार खोलने और आयकर के छापे पड़ने का यह मामला पत्रकारों में खासा चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। मध्यप्रदेश में अखबारों की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राज एक्सप्रेस के मालिक के मामले में सरकार ने मिनाल माल गिराने की जो कार्रवाई की है वह भी अखबार वालों के लिए एक चेतावनी है।

इधर इन्दौर में शनिवार दर्पण नामक एक साप्ताहिक के बिल्डर मालिक के हाथों से एक अरब साठ करोड़ की जमीन हाईकोर्ट में प्रकरण हारने के बाद विकास प्राधिकरण ने वापस लेने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। इन्दौर में गुटका किंग किशोर वाधवानी ने एक्साइज विभाग के छापों के बाद अपना अखबार दबंग समाचार आरंभ किया है, जिसमें दैनिक भास्कर शिमला के सम्पादक कीर्ति राणा सम्पादक बनाए गए हैं। कहा जा रहा है कि कीर्तिराणा शिमला छोड़कर शिमला गुटके वाले के अखबार में आ गए हैं। बहरहाल उनकी घर वापसी का सभी स्वागत कर रहे हैं।

लेखक अर्जुन राठौर पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...