Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य जगत

तेरी मेरी अपनी बात

अमिताभ मनोज कुमार और जीनत अमान पर यह गाना एक पुरानी सफल फिल्म रोटी, कपडा और मकान में फिल्माया गया था. क्या इस समय यह गाना कहीं और फिल्माया जा रहा है? दरअसल कुछ इतनी ज्यादा समानताएं दिखने लगीं कि स्वतः ही उस मूल गाने के बोल बदलते गए. ऐसा महसूस  होने लगा जैसे संतोष आनंद ने यह गाना परवर्ती इतिहास को ही दृष्टिगत रखते हुए लिखा था. इसी गाने की पैरोडी को नीचे लिखने की कोशिश की गई है.

अमिताभ मनोज कुमार और जीनत अमान पर यह गाना एक पुरानी सफल फिल्म रोटी, कपडा और मकान में फिल्माया गया था. क्या इस समय यह गाना कहीं और फिल्माया जा रहा है? दरअसल कुछ इतनी ज्यादा समानताएं दिखने लगीं कि स्वतः ही उस मूल गाने के बोल बदलते गए. ऐसा महसूस  होने लगा जैसे संतोष आनंद ने यह गाना परवर्ती इतिहास को ही दृष्टिगत रखते हुए लिखा था. इसी गाने की पैरोडी को नीचे लिखने की कोशिश की गई है.

मैं ना छोडूंगा,
मैं ना छोडूंगी,
इस कुर्सी को
इस गद्दी को
इन फायदों को
मैं ना छोडूंगा.
मैं ना छोडूंगा,
मैं ना छोडूंगी

चलों पार्टी भूलें,
गद्दी पर झूलें,
पैसे सब ले लें,
ताकत में डूबें,
आ तुझे मैं पद देता हूँ,
तू सब मंत्री बन जा,
पद से नेता का रिश्ता,
मैं ना भूलूँगा
मैं ना छोडूंगा,
मैं ना छोडूंगी

समय की धारा में
हल्ला रुक जाना है
जो घडी यहाँ रह लें
वही बस रह जानी है
मैं बन जाऊं मुख्यमंत्री
तू समर्थक बन जा
नेता से पद का रिश्ता
मैं ना भूलूँगा
मैं ना छोडूंगा
मैं ना छोडूंगी

बरसता पैसा हो
महकता टेंडर हो
कभी मैं मंत्री होऊं,
कभी तुम मंत्री हो,
गगन बन कर झूमे,
पवन बन कर झूमें,
चालों राहें मोड़े,
अभी ना संग छोड़ें,
कहीं पर छुप जाना है,
नज़र नहीं आना है,
यहीं पर बस जायेंगे,
यहीं दिन कट जायेंगे,
अरे क्या बात बनी,
वो देखो रात ढली,
ये बातें चलती रहेंगी,
ये रातें ढलती रहेंगी,
मैं मुख्यमंत्री बना रहूँ
तू समर्थक बन जा
समर्थक से पद का रिश्ता
मैं ना भूलूँगा
मैं ना छोडूंगा
मैं ना छोडूंगी

लेखक अमिताभ ठाकुर आईपीएस अफसर हैं. यूपी के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक रहे. दो वर्ष तक अवकाश लेकर एमबीए किया. इन दिनों मेरठ में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के प्रमुख के बतौर पदस्थ हैं. कई अखबारों, मैग्जीनों और पोर्टलों में विभिन्न विषयों पर लेखन.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...