Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

देश-प्रदेश

लूट और बलात्कार के आरोपियों की थाने में महिला ने की चप्पलों से पिटाई (देखें वीडियो)

हाथरस के चंदपा कोतवाली इलाके के गांव कुम्हरई के पास बदमाशों ने एक दंपति को जबरन रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर जेवर व नकदी लूट कर ले गए। महिला ने बलात्कार का भी आरोप लगाया है पुलिस ने दो आरोपियो को पकड़ा है जिसकी महिला ने थाने में पिटाई कर दी। हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सुजान का फजर मोहम्मद पुत्र असगर अली अलीगढ अपनी बहन उसके पति गुड्डू खा और उनके बेटे के साथ गाँव वापस लौट रहा था। जब यह लोग गाँव कुम्हरई के पास पहुंचे तभी इनको बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।

सभी को पास के खेत में ले जाकर बाँध दिया। तमंचे से डरा कर मारपीट कर नकदी व जेवर लूट कर ले गए। महिला ने अपने साथ बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया है। जब थाने में महिला ने पकड़े गए आरोपियो को देखा तो वह अपने को रोक न सकी और चप्पल से पिटाई की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छिनैती की घटना हुई है जिसमें दो लोग पकडे गए हैं। सीओ सुधीर त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट में बलात्कार का जिक्र नही है। यदि ऐसा हुआ है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा।। उन्होंने थाने में आरोपियो से मारपीट की घटना से इनकार किया है।

थाने में पिटाई का वीडियो देखने के लिए इन लिंक पर क्लिक करें :

1- https://youtu.be/TTQGZN5vXvs

2- https://youtu.be/4Vp3B3yhzmY

3- https://youtu.be/Ui7mMu8KUpU

4- https://youtu.be/budTdRKmeXo

5- https://youtu.be/j0oRXQ9CnAA

-हाथरस से विनय ओसवाल की रिपोर्ट.

ये वीडियो भी देख सकते हैं :

आन एयर बाल टाई ठीक करते ईटीवी यूपी के संपादक ब्रजेश मिश्रा https://youtu.be/1ndg6Zv3qIA

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...