Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

रामोत्सव का क्या हो विकल्प!

आज के दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर सोमनाथ की तर्ज पर भव्य राम मंदिर बनवाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् ने निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बनाया है.इसके तहत उसने नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में रामोत्सव मनाने की घोषणा कर दिया है.इसके तहत यह पुरे देश में 5000 स्थानों पर रामोत्सव मनायेगा..विहिप के काशी प्रान्त के प्रमुख के मुताबिक पूरे देश में राम-महोत्सव 11 अप्रैल तक मनाया जायेगा.वहां के विहिप जिला प्रवक्ता के मुताबिक़ राम मंदिर बहुसंख्य समाज की आस्था ,सम्मान और अस्मिता का सवाल है.इस मसले पर पूरे देश में निर्णायक माहौल बनाएगा .

लेकिन राम मंदिर सिर्फ विहिप ही नहीं,संघ के बाकी तीन दर्जन आनुषांगिक संगठनों के लिए भी –‘बहुसंख्य समाज की आस्था ,सम्मान और अस्मिता का सवाल है’.जाहिर है वे भी निर्णायक माहौल बनाने की दिशा में अपना कुछ कर्तव्य स्थिर किये होंगे.इससे देश का माहौल किस तरह राममय हो सकता है,इसकी सहज कल्पना कोई भी कर सकता है.बहरहाल जो रामोत्सव का पार्ट नहीं बनाना चाहते हैं;जिनके लिए बहुसंख्य समाज की आस्था,सम्मानऔर अस्मिता से बढ़कर बहुजन समाज शक्ति के स्रोतों में भागीदारी ज्यादा बड़ा मुद्दा है,वे इस दौरान क्या करेंगे!क्या खामोश दर्शक बनकर उतप्त माहौल की गर्मी झेलते रहेंगे या अपना भी कुछ वैकल्पिक एजेंडा लेकर आगे बढ़ेंगे.अगर ऐसा करते हैं तो उनका वैकल्पिक एजेंडा क्या होगा,यह सवाल खासतौर से बहुजन समाज के बुद्धिजीवियों से है.

लेखक एच.एल.दुसाध वरिष्ठ दलित चिंतक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...