Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

एक पत्र मेरे यार अशोक के नाम

[caption id="attachment_2269" align="alignleft" width="102"]शैलेश बनाशाशैलेश बनाशा[/caption]प्रिय मित्र अशोक, कहाँ चले गए मेरे यार…. सुबह पुखराज जी का फोन आया.. जल्दी-जल्दी और हिचकियों भरी आवाज़ में  कहा शैलेश भाई… अशोक जी चले गए… मैंने पूछा कहाँ.. तो उधर से आवाज़ आई हम सभी को छोड़कर चले गए…  अशोक भाई क्या कहूँ तुम्हें……. हज़ारों आँखों में आँसू देकर तुम चल दिए अपनी राह… दूर बहुत दूर… अचानक इतने बेरहम कैसे हो गए तुम…. जीवन भर दया और प्यार की मूरत रहा एक शख्स कैसे एक झटके में इतने लोगों का दिल तोड़कर एक अनंत और अनजान राह पर जा सकता है… क्या दिल्ली में बिताए पिछले दो वर्षों ने तुम्हें इतना निष्ठुर बना डाला कि ये सोचने का वक्त भी ना मिला हो कि पीछे एक मासूम और उसकी माँ कैसे अपना जीवन बिताएगी… शायद इन सभी बातों से तुम इत्तेफाक़ ना रखते हों… शायद तुम्हारी सोच कुछ अलग हो… मुझे याद है..

शैलेश बनाशा

शैलेश बनाशा

शैलेश बनाशा

प्रिय मित्र अशोक, कहाँ चले गए मेरे यार…. सुबह पुखराज जी का फोन आया.. जल्दी-जल्दी और हिचकियों भरी आवाज़ में  कहा शैलेश भाई… अशोक जी चले गए… मैंने पूछा कहाँ.. तो उधर से आवाज़ आई हम सभी को छोड़कर चले गए…  अशोक भाई क्या कहूँ तुम्हें……. हज़ारों आँखों में आँसू देकर तुम चल दिए अपनी राह… दूर बहुत दूर… अचानक इतने बेरहम कैसे हो गए तुम…. जीवन भर दया और प्यार की मूरत रहा एक शख्स कैसे एक झटके में इतने लोगों का दिल तोड़कर एक अनंत और अनजान राह पर जा सकता है… क्या दिल्ली में बिताए पिछले दो वर्षों ने तुम्हें इतना निष्ठुर बना डाला कि ये सोचने का वक्त भी ना मिला हो कि पीछे एक मासूम और उसकी माँ कैसे अपना जीवन बिताएगी… शायद इन सभी बातों से तुम इत्तेफाक़ ना रखते हों… शायद तुम्हारी सोच कुछ अलग हो… मुझे याद है..

ईटीवी में बिताए आखिरी डेढ़ साल जब तुम कहा करते थे….. शैलेश लांचिंग टीम के सिर्फ चार लोग ही बचे हैं अनिल शर्मा, शैलेश बनाशा, अनिमेष और अशोक उपाध्याय…. क्या हमें भी कोई अच्छी पोज़िशन मिल पाएगी…. प्रबंधन को देर से ही सही लेकिन बात समझ में आई और तुम्हें नेशनल डेस्क का इंचार्ज बना दिया गया… तुमने अपने इस मित्र को हमेशा की तरह साथ रखा और शिफ्ट इंचार्ज के रूप में नेशनल डेस्क पर बुला लिया… हमने कई बार लगातार 8-9 घंटे स्टूडियो में लाइव करते हुए एक साथ बिताए हैं…. दोनों के बीच एंकरिंग को लेकर वो स्वच्छ प्रतिस्पर्द्धा आज भी मुझे याद है जब तुम कहा करते थे… शैलेश.. यार तुम्हारे न्यूज़ पढ़ने के अंदाज़ से मुझे जलन होती है और जवाब में मेरा ये कहना कि भाई तुम्हारी आवाज़ और पर्सनैलिटी मुझे मिल जाए तो मैं स्क्रीन फोड़ डालूं… हाँ मुझे सब याद है…. सिगरेट की तलब लगने पर हर एक घंटे में हम दोनों का बिल्डिंग के नीचे जाना शायद कई लोगों को नहीं भाता था लेकिन उस वक्त भी अन्य बातों के अलावा चैनल को बेहतर बनाने की बातें किया करना.. मुझे सब याद है…

अचानक मेरे ईटीवी छोड़ने के फैसले से तुम्हें निराशा ज़रूर हुई उसके बाद तुम्हें भी लगने लगा कि अब क़ाबिलियत दिखाने का मौका दिल्ली में ही मिलेगा…… और तुम्हे दिल्ली बुला लिया गया….. शायद मौत की एक मौन पुकार थी वो जिसे सुनकर मन में खुशी और कई आशाएं संजोए तुम चल पड़े दिल्ली की ओर….. तुम्हें ज़रूर याद होगा…. हाँ कुछ महीने सब कुछ ठीकठाक रहा… इस बीच जब मैं वॉच न्यूज़ (एमपी-सीजी) में आउटपुट हेड बना तब तुम्हारा फोन आया बधाई देने के साथ ही तुमने एक बार फिर इच्छा जताई कि हम फिर से साथ रहेंगे तुम दिल्ली क्यों नहीं आ जाते.. एक अच्छे पत्रकार मित्र से ये सब सुनना दिल को अंदर तक सुकून दे गया…. हाँ तब तक का हर वाक़या मुझे यकीनन याद है……. लेकिन उसके कुछ महीनों बाद का दौर हम दोनों के लिए कष्टों भरा बीता… शायद ईमानदारी और चुप रहने की सज़ा मिली थी हमें…. खैर मैंने वो ग़म भी झेला लेकिन तुम टूट गए…. खुद परेशान रहकर कभी अपनी परेशानी दूसरों को बयां नहीं करना… इसी आदत ने आज मेरे एक यार को मुझ से जुदा कर दिया है…….

लोग क्यों कह रहे हैं कि तुम हमारे बीच में नहीं हो…. मुझे लगता है कि तुम अनंत दूरी पर रहकर भी हम सब से अलग नहीं हो सकते….  इतने निष्ठुर ना बनो….  तुम जानते हो कि हम सब तम्हें ताज़िंदगी नहीं भुला सकेंगे…. दोस्त जीवन में तुमने सिर्फ यही एक धोखा दिया है लेकिन ये धोखा इतना असहनीय होगा मालूम नहीं था…..

लेकिन मेरा धोखेबाज़ मित्र जहाँ भी है गा रहा होगा……

हम छोड़ चले  हैं महफिल को याद आए कभी  तो मत रोना

इस दिल को तसल्ली दे देना घबराए कभी तो मत रोना……..

क्योंकि वो इतना निष्ठुर नहीं है…… मुझे सब याद है……

अश्रुपूर्ण विदाई मेरे भाई

शैलेश बनाशा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...