Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य जगत

आज तुम खुद बुत में कैद होकर रह गए हो

हे राम
त्रेता से कलयुग तक के सफर में मूल्य बोध कितने बदल गए
और तुम एक बुत बनकर रह गए
और साथ उस बुत में कैद होकर रह गई
युग बोध की सारी सच्चाईयां
और न जाने उग आयी है कितनी लंकाए
देश के हर शहर, गांव, गली कूंचे में
तुम करो भी तो क्या!

हे राम
त्रेता से कलयुग तक के सफर में मूल्य बोध कितने बदल गए
और तुम एक बुत बनकर रह गए
और साथ उस बुत में कैद होकर रह गई
युग बोध की सारी सच्चाईयां
और न जाने उग आयी है कितनी लंकाए
देश के हर शहर, गांव, गली कूंचे में
तुम करो भी तो क्या!

अपनी सारी समर्थताओं के बावजूद तुम सिर्फ एक बुत हो

दरअसल तुम्हारे खिलाफ साजिश कुछ ऐसी चली
कि एक-एक कर तुम्हारे सारे आदर्शो को बुत में बदल दिया गया
वजह साफ थी वास्‍तविकता के धरातल पर
उन्हीं को तुमसे सबसे ज्यादा खतरा है
जो आज तुम्हारे जयकारों में बुन रहे हैं साजिशों का ताना-बाना
जिस सत्ता को छोड़ने में तुम्हें पल भर नहीं लगा
उसी को पाने के लिए तुम्हारा नाम सबसे ज्यादा उछाला जा रहा है
सच कह दूं तो तुम्हारें आदर्शो को पल-पल मारा जा रहा है!

तुम्हारी सम्पूर्ण जीवन यात्रा तो मनुष्य विरोधी नहीं
मानवता के पक्ष में खड़े होने की यात्रा थी
फिर तुम्हारे नाम पर ये कौन सी यात्राएं निकाली जा रही है
हर पल कहीं न कहीं आग लगाई जा रही है
लोग मंगल के नायक राम
इतना अमंगल होते देख ठिठक से क्यों गए हो
तुमने तो पाषाण में कैद अहिल्या को मुक्त किया था
आज तुम खुद एक बुत में कैद होकर रह गए हो
ऐसे में तुम्हे मुक्त कराने कौन आयेगा राम
हे राम!

मेरे आस पास जो एक दुनियां है और उस दुनियां में जो कुछ हो रहा है, न जाने क्यों लगता है वो ठीक नहीं है। 92 पीछे छूट चुका है, पर कहां जब-तब उसे सामने लाकर खड़ा कर दिया जाता है। मैं पूछना चाहता हूं क्यों! जाने क्यों ऐसा लगता है कि जितनी तादाद में इस मुल्क में मंदिर-मस्जिद बनती गईं, धर्म इंसान से उतना ही दूर होता गया। आखिर कब तक आदमी आदमी के हाथों घृणा, नफरत और हिसां का शिकार बनता रहेगा। कब तक…आखिर कब तक… कोई जवाब तो दे।

कवि भास्‍कर गुहा नियोगी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं तथा शिव नगरी काशी के वासी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...