Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

बाजार की दीवारों में चुन दिए गए गांधी

अच्छी छवि बनाने की होड में आज का बाज़ार नैतिक छवियों का दुरूपयोग करने में माहिर है. पत्रकारिता का धंधा करनेवाले एक बड़े और विश्वप्रतिष्ठित कंपनी (समूह) ने भोपाल में एक बड़ा मॉल खड़ा किया है, जिसकी दीवारों पर इसने पहले गांधी की दो बड़ी- बड़ी तस्वीर टांग रखी थी. उसके नीचे गांधी के नैतिक वचन भी लिखे गए थे. गांधी के साथ इस समूह के द्वारा किया गया यह पहला घोर मजाक था. गांधी कभी भी इस तरह के बाजार और मॉल के पक्ष में नहीं बोले. लेकिन इस समूह ने जैसे उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाकर मॉल के ऊपर टांग दिया और भोपाल के किसी गांधीवादी ने इस पर चूं तक नहीं किया. गांधी सरेआम नंगे बदन लाठी लिए मॉल पर टंगे थे और उनके नीचे विदेशी ब्रांड के पेंट-शर्ट का शोरूम था.

इस समूह के व्यापारिक सोच का दुश्चरित्र पूरे बाजार के चरित्र का नंगा दृश्य उपस्थित करता है. गांधी बाबा को सरेआम लज्जित करने के बाद इस समूह ने उनके साथ दूसरा भद्दा मजाक किया. जिस जगह पर गांधी बाबा टंगे थे, उस जगह पर नोकिया और रिलायंस के बड़े-बड़े विज्ञापन लग गए. हालाँकि यह भी बाजार और मुनाफा कमाने के लालच में किया गया, लेकिन वहाँ भी गांधी की औकात पर भोगवादी वस्तुएं चढ बैठी. आखिर में इसी बहाने गांधी दीवारों में चुन दिये गए और बाजार ने भोग के सामान के आगे गांधी को दो कौड़ी का साबित किया. आज के युग में उनका यही बुरा और तार्किक हश्र होना था.

लेखक राजीव सिंह पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...