Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

देश-प्रदेश

बलिया जिला में सिर्फ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ
विषय: बलिया जिला में सिर्फ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है

माननीय महोदय,

सबसे पहले तो मैं अपनी एप्लीकेशन द्वारा जिले की सच्चाई से अवगत कराने के लिए माफ़ी चाहता हूँ | हो सकता है मेरी बातें बहुत से लोगों को बुरी लगे | मगर एक आम आदमी एक एप्लीकेशन लिखने के सिवा और कर ही क्या सकता है | प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन है | या शायद प्रशासन ये नहीं चाहता कि जिले से भ्रष्टाचार दूर हो | बलिया जिला में सरकारी अधिकारी अपने आपको ऐसे समझते है कि सब कुछ वही हैं | ऊपरी प्रशासन का उन्हें बिलकुल भी डर नहीं है| पैसे खाकर उलटी सीधी कुछ भी रिपोर्ट लगा सकते हैं| कोई पूछने जांचने वाला नहीं है|

यहाँ अधिकारी लोग मुर्दे के नाम से भी आवास आवंटित करके फर्जी खाते में ट्रांसफर दिखाकर पैसे का गोलमाल कर देते हैं | जांच के आदेश कहीं से भी आया हो बलिया प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता है | मनरेगा के तहत बिना काम किये हुए फर्जी तरीके से पैसे उतार लिए जाते हैं | माननीय महोदय से निवेदन है कि जनसुनवाई पोर्टल बंद कर दिया जाना चाहिए | क्योंकि सिर्फ जनता का समय खराब करने के अलावा और वो साइट कुछ भी नहीं है | मैंने खुद इस पोर्टल पर दस से ज्यादा शिकायतें कि होंगी मगर कोई जांच नहीं हुई | एक शिकायत रास्ते/चकरोड के अति क्रमण कि भी थी | मगर तीन बार उसपर गलत रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण दिखया गया है | इसमें जांच अधिकारी/लेखपाल महोदय ने पैसे खाकर गलत रिपोर्ट लगा दी है कि अतिक्रमण हटवा दिया गया है मगर स्थिति वैसे कि वैसे ही है | पुलिस भी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से पैसे वसूलती है और जो नहीं देता है उसकी गलत रिपोर्ट लगाकर भेज देती है | और उस आदमी का पासपोर्ट लटक जाता है|

मुझे मालूम है इस पर कोई कार्यवाही नहीं होगी |  मगर फिर भी प्रशासन को सच्चाई से अवगत कराना  चाहता हूँ | माननीय मुख्यमंत्री कहते हैं उम्मीदों का प्रदेश उत्तर प्रदेश | मगर किसकी  और कैसी उम्मीदें | यहाँ तो सिर्फ पैसों के बल पर काम होता है चाहे वो काम कितना भी गलत क्यों ना हो | आर टी आई का तो बलिया प्रशासन कभी जवाब देता ही नहीं है | जिसको जो कुछ करना है करले | ऐसा प्रशासन ने ठान रखा है|

धन्यवाद

भवदीय,
सिंहासन चौहान
मोब.: 9839932064
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...