Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

सिन्हा का जाना और येचुरी का आना

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

कल दो खबरों ने मेरा ध्यान खींचा। एक यशवंत सिन्हा का भाजपा से इस्तीफा और दूसरा, सीताराम येचूरी का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का दुबारा महासचिव बनना। ये दोनों खबरें काफी अलग-अलग हैं लेकिन इन दोनों में एक अंदरुनी एकता है। दोनों का लक्ष्य एक ही है। मोदी को सत्ता से हटाना। सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे अटलजी के साथ वित्त और विदेश मंत्री भी रहे हैं। वे, अरुण शौरी और शत्रुघ्न सिन्हा- ये तीनों पूर्व भाजपाई मंत्री मोदी का विरोध करते रहे हैं। इसीलिए सिन्हा के इस्तीफे ने कोई खास हलचल नहीं मचाई। हां, यदि लालकृष्ण आडवाणी या मुरली मनोहर जोशी भाजपा से इस्तीफा दे देते तो छोटा-मोटा भूकंप तो आ ही जाता लेकिन सिन्हा का यह कहना कि वे अब पार्टी-राजनीति से संन्यास ले रहे हैं, काफी महत्वपूर्ण है। इसका अर्थ यह हुआ कि अब वे पार्टीविहीन राजनीति करेंगे। मैं इसे ही उच्चतर राजनीति कहता हूं। जयप्रकाश नारायण ने ऐसी ही राजनीति की थी। आज इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है। आज देश में पार्टियों के नेताओं की साख पैंदे में बैठ चुकी है। सारा देश मोह-भंग की मुद्रा में आता चला जा रहा है।

जहां तक येचूरी का सवाल है, वे चाहते हैं कि मोदी को हटाने के लिए कांग्रेस को साथ रखना बहुत जरुरी है। ऐसा तीसरा मोर्चा सफल नहीं हो पाएगा, जो भाजपा और कांग्रेस, दोनों का विरोध करे। यह ठीक है कि कांग्रेस के पास नेता और नीति दोनों का अभाव है लेकिन देश के सभी प्रांतों में उसके सक्रिय कार्यकर्ता हैं और मतदाता भी हैं। उनकी उपेक्षा करना ठीक नहीं लेकिन उत्तर प्रदेश में क्या हुआ ? अखिलेश की समाजवादी पार्टी को कांग्रेस अपने साथ ले डूबी। कई प्रांतों में कांग्रेस का साथ विपक्ष के लिए बहुत भारी पड़ सकता है। यदि विपक्ष ने एक साझा मोर्चा नहीं बनाया तो 2019 में यह भी हो सकता है कि मतदाता लोग पार्टियों की बजाय श्रेष्ठ उम्मीदवारों को अपना मत दे दें या मतदान का आधार स्थानीय समस्याएं, जाति और मजहब ही बन जाए। यह तो अभी से साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किसी एक पार्टी को 2019 में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलनेवाला है। अगली सरकार जो भी बनेगी, वह गठबंधन सरकार बनेगी।

लेखक वेद प्रताप वैदिक देश के वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...