हिन्दी पत्रकारिता के शिखर पुरुष प्रभाष जोशी पर एक नई किताब आई है। ‘प्रभाष जोशी : याद, संवाद, विवाद और प्रतिवाद’ नामक पुस्तक का संपादन इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के चर्चित, वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर व कृपाशंकर ने किया है। ‘शिल्पायन प्रकाशन’ द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक 278 पृष्ठों की है। इस किताब में कई पत्रकारों के प्रभाष जी पर लिखे लेख संग्रहित किए गए हैं।
राजेन्द्र यादव, मस्तराम कपूर, अच्युतानन्द मिश्र, श्रवण गर्ग, रामशरण जोशी, पुण्य प्रसून वाजपेयी, रवीन्द्र त्रिपाठी, ओम थानवी, राम बहादुर राय, राजकिशोर, सुरेन्द्र किशोर, गोबिन्द सिंह, दयानन्द पाण्डेय, प्रियदर्शन, अरूण त्रिपाठी, रवीश कुमार, अरूण प्रकाश, दिलीप मण्डल, अजीत कुमार, अपूर्व जोशी, अली अनवर, रजी अहमद, फजल इमाम मलिक, नन्दिता मिश्र, सन्दीप जोशी, लीलाबाई जोशी, प्रभात रंजन दीन, सुधीर सक्सेना, गुरदयाल सिंह, विभा रानी, सुभाष चन्द्र, मनीष चौहान, अजय सेतिया, सोपान जोशी, यशवन्त सिंह सरीखे 60 से अधिक लोगों के लेख इसमें संग्रहित हैं। इसके अलावा स्वयं प्रभाष जोशी के कुछेक शिलालेख भी हैं, जो उनके सरोकारों को स्मरण कराते हैं।