Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

बसपा महासचिव आरके चौधरी ने भी माया पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया

मायावती इस वक्त अपने सबसे मुश्किल समय में हैं. उनका चुनावों के लिए टिकट बेचना अब बड़ा मुद्दा बन गया है. पहले भी टिकट बेचने के आरोप लगाकर लोग बसपा से इस्तीफा देते रहे हैं लेकिन अब स्वामी प्रसाद मौर्य और राजेंद्र चौधरी के इसी आरोप के साथ इस्तीफे ने मायावती को कठघरे में खड़ा कर दिया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है. बीते एक हफ्ते में बीएसपी चीफ मायावती को दूसरा बड़ा झटका मिला है. पार्टी महासचिव और बीएसपी की सरकार में परिवहन मंत्री रहे आरके चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

इस्तीफा देने के साथ आरके चौधरी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं. मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए आरके चौधरी ने ये भी कहा कि बीएसपी रियल इस्टेट कंपनी बनकर रह गई है और अब यहां पर सिर्फ चाटुकारों की चलती है. चौधरी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. इससे पहले भी वो पार्टी छोड़कर चले गये थे लेकिन 2012 से पार्टी में थे. चौधरी का शुमार पार्टी के बड़े नेताओं में होता है. चौधरी का कहना था कि पार्टी में सब कुछ बदल गया है और ये पार्टी वो पार्टी नहीं रही गई काशी राम के ज़माने में हुआ करती थी. स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी मायावती पर टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इससे पहले 22 जून को बीएसपी विधान मंडल दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने मायावती को बड़ा झटका देते हुए पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...